UP Deled Result 2026 OUT: यूपी डीएलएड 1st और 3rd सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, btcresult.in पर करें चेक

Last Updated: Feb 26, 2026, 08:43 IST

UP Deled Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड (D.El.Ed) के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन सेमेस्टर की परीक्षाएं दी थीं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Deled Result 2026 1st और 3rd सेमेस्टर
UP Deled Result 2026 1st और 3rd सेमेस्टर

UP Deled Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (Uttar Pradesh Examination Regulatory Authority) ने यूपी डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। डीएलएड (BTC) के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 1st और 3rd सेमेस्टर की परीक्षा दी थी, वे वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Deled Result 2026 Download Link

उत्तर प्रदेश डीएलएड (D.El.Ed) 2026 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर सक्रिय कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब बिना किसी देरी के वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।

UP Deled Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

ऐसे चेक करें UP Deled Result 2026 

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना यूपी डीएलएड रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाएं।

  2. “D.El.Ed 1st/3rd Semester Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर/आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

यूपी डीएलएड रिजल्ट 2026 के आंकड़े

डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर में 1,84,576 छात्र रजिस्टर्ड थे। इनमें से 57% यानी 1,01,279 छात्र फेल हो गए और 43% यानी 78,125 छात्र पास हुए। 3,525 छात्र परीक्षा में नहीं आए। 1,334 का रिजल्ट अधूरा है, 309 का परिणाम रोका गया है और 4 छात्र नकल करते पकड़े गए। डीएलएड 2023 बैच के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट बेहतर रहा। 1,44,493 रजिस्टर्ड छात्रों में से 1,42,973 ने परीक्षा दी और 77% यानी 1,10,264 छात्र पास हुए।

विवरणडीएलएड 2024 बैच (1st सेमेस्टर)डीएलएड 2023 बैच (3rd सेमेस्टर)
कुल रजिस्टर्ड छात्र 1,84,576 1,44,493
परीक्षा में शामिल 1,42,973
पास छात्रों की संख्या 78,125 (43%) 1,10,264 (77%)
फेल छात्रों की संख्या 1,01,279 (57%)
अनुपस्थित 3,525
परिणाम अपूर्ण 1,334
परिणाम रोका गया 309
अनुचित साधन में पकड़े गए 4

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News