Railway RRB Section Controller Answer Key 2026 Link: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Feb 26, 2026, 10:39 IST

RRB Section Controller Answer Key 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 26 फरवरी 2026 को RRB सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार CBT परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026

Railway RRB Section Controller Answer Key 2026 OUT, Sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज 26 फरवरी को सेक्शन कंट्रोलर CBT परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो कैंडिडेट एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल RRB वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके साथ ही RRB उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी देगा। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगती है तो तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है।

RRB Section Controller Answer Key 2026 PDF Link [Active]

भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत Railway Recruitment Board (RRBs) ने CEN 04/2025 (Section Controller) के तहत 7वें वेतन आयोग के लेवल 6 पदों के लिए CBT परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 सुबह 10:00 बजे से 05 मार्च 2026 सुबह 10:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड पहले से तैयार रखें, क्योंकि लॉगिन के बाद ही आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF एक्सेस की जा सकेगी।

RRB Section Controller Answer Key 2026 Link

उम्मीदवार अस्थायी RRB सेक्शन कंट्रोलर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट में किसी भी गलत प्रश्न या उत्तर पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि कोई सवाल या जवाब गलत है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हर एक आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026 नोटिस PDF

Screenshot 2026-02-26 091332

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें?

जो उम्मीदवार RRB सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Latest Announcements” सेक्शन में “Section Controller Answer Key 2026” का लिंक खोजें।

  3. लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और “Login” पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

  6. आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करें और अपने द्वारा किए गए प्रश्नों का मिलान करें।

RRB सेक्शन कंट्रोलर आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कैसे करें?

  • सेक्शन कंट्रोलर उत्तर कुंजी लिंक पर लॉग इन करें और ‘Objection’ ट्रैकर पर जाएं।

  • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका Question ID चुनें।

  • अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।

  • आपत्ति का कारण लिखें और संबंधित प्रमाण (डॉक्यूमेंट) अपलोड करें।

  • बिना सही कारण के दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

  • अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News