Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026: 3 मार्च से शुरू होंगे इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर के लिए रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Feb 26, 2026, 11:41 IST

Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर इंटेक 01/2027 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत रजिस्ट्रेशन विंडो 3 मार्च से फिर से शुरू किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पात्रता मानदंड पहले जैसे ही रहेंगे। अंतिम तिथि सहित विवरण आगे लेख में जानें।

Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026
Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026

Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर इंटेक 01/2027 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें दोबारा मौका दिया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के साथ - साथ उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पात्रता मानदंडों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी उम्मीदवारों के लिए जो नियम पहले तय किए गए थे वही लागू रहेंगे। 

Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026 Notification PDF 

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर इंटेक, विज्ञापन संख्या 01/2027 के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 मार्च से फिर से शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे दोबारा अंतिम तिथि 10 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं। इंडियन एयरफोर्स की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर रिओपन एप्लीकेशन फोर्म पीडीएफ

Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026: हाइलाइट्स 

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले 12 जनवरी से 8 फरवरी, 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। जिसके बाद अब आवेदन 3 मार्च से शुरू किए जा रहे हैं। अन्य विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देखें।

भर्ती संगठन 

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर

विज्ञापन संख्या 

01/2027

नौकरी का स्थान

ऑल इंडिया

रिओपन रजिस्ट्रेशन तिथि 

3 से 10 मार्च, 2026

आवेदन का तरीका 

ऑनलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

iafrecruitment.edcil.co.in

Air Force Agniveer Vacancy 2026 Educational Qualification

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसी के साथ अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए या संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। अन्य डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह। 

Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 नोटिफिकेशन देखें।

  3. अब Air Force Agniveer Reopen Application Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

  5. अब यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  6. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

Check: UPSC IFS Mains Result 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News