Holi 2026: होली पर इन आसान सवालों का जवाब देकर परखें अपनी जानकारी

Last Updated: Feb 27, 2026, 16:59 IST

रंगों का त्योहार यानि कि होली का पर्व आ गया है। हालांकि, क्या आप होली के बारे में सब कुछ जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख में होली से जुड़ा क्विज दिया गया है, जिसके माध्यम से आप अपनी जानकारी को परख सकते हैं। 

होली 2026 क्विज
होली 2026 क्विज

Holi 2026 Date & Time: होली का त्योहार यानि कि रंगों के पर्व में इस बार थोड़ा फेरबदल हुआ है। इस बार होलिका दहन के अगले दिन रंगों वाली होली नहीं है, बल्कि चंद्रग्रहण की वजह से यह एक दिन छोड़कर है।

रंग वाली होली इस बार 4 मार्च को है। दिवाली के बाद होली हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ऐसे में क्या आप होली के बारे में सब कुछ जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से होली पर क्विज दिया गया है। इस क्विज में आप होली के पर्व को लेकर अपनी जानकारी परख सकते हैं। 

1. वर्ष 2026 में होलिका दहन और मुख्य होली (धुलेंडी) किस तारीख को है?

(A) 1 और 2 मार्च

(B) 2 और 4 मार्च

(C) 5 और 6 मार्च

(D) 25 और 26 मार्च

उत्तरः इस बार होलिका दहन 2 मार्च और धुलेंडी 4 मार्च को है।

2. होली का त्यौहार हिंदू कैलेंडर के किस महीने में मनाया जाता है?

(A) चैत्र

(B) फाल्गुन

(C) वैशाख

(D) माघ

उत्तरः होली का त्योहार हर साल हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन महीने में मनाया जाता है।

3. होली हमेशा किस खगोलीय तिथि (Lunar Phase) को मनाई जाती है?

(A) अमावस्या

(B) एकादशी

(C) पूर्णिमा

(D) पंचमी

उत्तरः होली का त्योहार हमेशा से पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। 

4. होलिका दहन की कथा में प्रह्लाद के पिता का क्या नाम था?

(A) रावण

(B) कंस

(C) हिरण्यकश्यप

(D) शिशुपाल

उत्तर- होलिका दहन की कथा में प्रह्लाद के पिता का नाम हिरण्यकश्यप था।

5. भगवान विष्णु के किस अवतार ने हिरण्यकश्यप का वध किया था?

(A) वामन अवतार

(B) राम अवतार

(C) नरसिंह अवतार

(D) कृष्ण अवतार

उत्तरः नरसिंह अवतार ने हिरण्यकश्यप का वध किया था।

6. कामदेव को भस्म करने की कथा किस देवता से जुड़ी है, जिसकी याद में दक्षिण भारत में होली मनाई जाती है?

(A) भगवान विष्णु

(B) भगवान शिव

(C) भगवान ब्रह्मा

(D) इंद्र देव

उत्तरः भगवान शिव से यह कथा जुड़ी हुई है।

7. प्रसिद्ध 'लठमार होली' उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर खेली जाती है?

(A) अयोध्या

(B) मथुरा और बरसाना

(C) वाराणसी

(D) चित्रकूट

उत्तर- मथुरा और बरसाना की लठमार होली विश्व प्रसिद्ध होली है।

8. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में होली को किस नाम से जाना जाता है?

(A) डोल जात्रा (Dol Jatra)

(B) होला मोहल्ला

(C) शिगमो

(D) याओसांग

उत्तर-पश्चिम बंगाल और ओडिसा में होली को डोल जात्रा नाम से जाना जाता है।

9. सिखों द्वारा मनाए जाने वाले 'होला मोहल्ला' उत्सव की शुरुआत किसने की थी?

(A) गुरु नानक देव जी

(B) गुरु अर्जुन देव जी

(C) गुरु गोबिंद सिंह जी

(D) गुरु तेग बहादुर जी

उत्तर-गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा होला मोहल्ला उत्सव की शुरुआत की गई थी।

पढ़ेंः भारत के पहले चक्रवर्ती सम्राट कौन थे, जानें यहां


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News