ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हमने इस बार भूतों की तस्वीर उपयोग की है। इस तस्वीर में भूतों के बीच गाजर को छिपाया गया है। हालांकि, गाजर को इस तरह से छिपाया गया है कि इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब कोई भी व्यक्ति जल्दी नहीं दे सके।
ऐसे में कई लोग 10 सेकेंड में भी ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देने में अमसर्थ रहे हैं। क्या आप तय समय सीमा में गाजर को ढूंढकर बता सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं, तो यह आपके तीव्र बुद्धि और एकाग्रता का भी प्रमाण होगा। तो, चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
बुद्धि को तीव्र करने में उपयोगी
Optical Illusion और Puzzles अक्सर भ्रमित करने का काम करते हैं, लेकिन यदि तेज नजर और बुद्धि तीव्र हो, तो आप जल्दी ही इनका जवाब भी दे सकते हैं। इस तरह की प्रैक्टिस दिमाग को तीव्र करने में भी उपयोगी होती है। क्योंकि, इसमें आपको तस्वीर को बहुत ही कम समय में एकाग्रता से देखकर जवाब देना होता है।
सामान्य है, लेकिन भ्रमित करती है तस्वीर
यह तस्वीर पहली बार में देखने पर आपको सामान्य लगेगी, लेकिन जैसे ही आप इस तस्वीर में गाजर को तलाशना शुरू कर देंगे, तो यह तस्वीर आपको भ्रमित भी करेगी। यही वजह है कि कोई भी व्यक्ति तस्वीर में गाजर को नहीं ढूंढ सका है।
तस्वीर में रखा गया है रंगों का विशेष ध्यान
तस्वीर में रंगों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें गहरे रंगों का उपयोग किया गया है, जिससे गाजर को छिपाने में आसानी हो। ऐसे में यह आपके लिए हिंट के लिए है कि आप तस्वीर में रंगों पर विशेष ध्यान दें।
क्या आपने गाजर को ढूंढ लिया है
क्या आपने 10 सेकेंड में गाजर को ढूंढ लिया है, यदि नहीं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि यह समय 20-25 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Adobe Stock
यहां छिपी है गाजर
अब सवाल है कि गाजर कहां छिपी है, तो आपको बता दें कि जब तस्वीर में ऊपर की तरफ भूत के सींग में देखेंगे, तो आपका लाल रंग की गाजर नजर आएगी। यहां सींग और गाजर का रंग एक जैसा है, जिससे लोग अधिक कनफ्यूज हुए हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए गाजर को लाल रंग के घेरे में रखा है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation