Weekly Current Affairs Quiz 15 March to 21 March 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से 'RELIEF' योजना,वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2026, स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026 आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं.
1. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2026 के अनुसार, लगातार नौवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा बना हुआ है?
A) भारत
B) डेनमार्क
C) फ़िनलैंड
D) आइसलैंड
उत्तर: C) फ़िनलैंड
फ़िनलैंड 2026 में लगातार नौवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। फ़िनलैंड की आबादी ने इस वर्ष 10 में से औसतन 7.764 जीवन मूल्यांकन स्कोर बताया, जो पिछले वर्ष से 0.375 अंक अधिक है। भारत ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 2024 में 126वें स्थान से 2025 में 118वें स्थान पर आ गया, इस वर्ष दो स्थान ऊपर चढ़कर वर्तमान में 4.536 के जीवन मूल्यांकन स्कोर के साथ 116वें स्थान पर है।
2. भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के तहत देशभर में कितने 'प्लग-एंड-प्ले' इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे?
A) 100
B) 125
C) 150
D) 200
उत्तर: A) 100
भव्य (BHAVYA) यानी भारत औद्योगिक विकास योजना केंद्र सरकार की नई पहल है, जिसके तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे। ₹33,660 करोड़ की इस योजना का लक्ष्य मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और लगभग 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करना है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
3. स्मॉल हाइड्रो पावर (SHP) डेवलपमेंट स्कीम के तहत देश में कितनी मेगावाट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है?
A) 1,000 मेगावाट
B) 1,500 मेगावाट
C) 2,000 मेगावाट
D) 2,500 मेगावाट
उत्तर: B) 1,500 मेगावाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए स्मॉल हाइड्रो पावर (SHP) डेवलपमेंट स्कीम को मंजूरी दी है। ₹2,584.60 करोड़ के बजट वाली इस योजना के तहत देश में 1,500 मेगावाट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह स्कीम, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) की एक विशेष पहल है, जिसके तहत 1 मेगावाट से 25 मेगावाट तक की जलविद्युत परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाता है।
4. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण युवाओं को विकास गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कौन-सा देशव्यापी अभियान शुरू किया है?
A) नमो युवा शक्ति अभियान
B) अटल ग्रामीण रोज़गार पहल
C) वीबी-जी राम जी यूथ डिजिटल अभियान
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C) वीबी-जी राम जी यूथ डिजिटल अभियान
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 'माई भारत' पोर्टल के सहयोग से देशव्यापी 'वीबी-जी राम जी यूथ डिजिटल अभियान' (VB-G Ram G Youth Digital Campaign) शुरू किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को विकास गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल का लक्ष्य युवा लोगों की ऊर्जा और रचनात्मकता को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और स्थानीय आजीविका पहलों की ओर लगाना है।
5. वरिष्ठ राजनयिक विक्रम दुरैस्वामी को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?
A) यूनाइटेड किंगडम
B) चीन
C) जापान
D) रूस
उत्तर: B) चीन
वरिष्ठ राजनयिक विक्रम दुरैस्वामी (Vikram Doraiswami) को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी दुरैस्वामी वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वह प्रदीप कुमार रावत का स्थान लेंगे।
6. हाल ही में किसे स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया है?
A) एनेट स्कीबे लोरेंट्जी
B) प्रोफेसर कावेह मदानी
C) कैलाश सत्यार्थी
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) प्रोफेसर कावेह मदानी
हाल ही में ईरानी मूल के पर्यावरण वैज्ञानिक प्रोफेसर कावेह मदानी (Kaveh Madani) को जल संसाधन प्रबंधन में उनके नवाचारपूर्ण शोध, नीतिगत योगदान और वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में भी काम करते हुए गेम थ्योरी के जरिए जल संकट समाधान में अहम भूमिका निभाई।
7. 'RELIEF' योजना के तहत केंद्र सरकार ने कितना फंड जारी किया है?
A) ₹250 करोड़
B) ₹497 करोड़
C) ₹750 करोड़
D) ₹1000 करोड़
उत्तर: B) ₹497 करोड़
केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री लॉजिस्टिक्स में आई बाधाओं को देखते हुए RELIEF (Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation) योजना को मंजूरी दी है। इस योजना से खासतौर पर MSME निर्यातकों को फायदा मिलेगा। इसके तहत ₹497 करोड़ का फंड जारी किया गया है।
8. हाल ही में चर्चा में रहा सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
A) असम
B) राजस्थान
C) कर्नाटक
D) तमिलनाडु
उत्तर: D) तमिलनाडु
हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve) (एसटीआर) के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र में चल रहे अवैध रिसॉर्ट्स को बंद कर दिया गया है और सील कर दिया गया है। सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व तमिलनाडु में स्थित है।
9. संचार विभाग द्वारा लांच की नई प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा का नाम क्या है?
A) 24 स्पीड पोस्ट
B) 12 स्पीड पोस्ट
C) तत्काल एक्सप्रेस
D) नेक्स्ट-डे कंसाइनमेंट
उत्तर: A) 24 स्पीड पोस्ट
संचार विभाग हाल ही में छह प्रमुख शहरों में तत्काल कंसाइनमेंट के लिए अगले दिन की गारंटीकृत डिलीवरी की एक नई प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा, "24 स्पीड पोस्ट" (24 Speed Post) लॉन्च की है। इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और संचार राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने नई दिल्ली में किया। पहले फेज में, यह सर्विस छह प्रमुख महानगरीय शहरों - दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध है।
10. एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहां स्थित है जिसे पर्यटकों के लिए खोला गया है?
A) लाल बाग, बेंगलुरु
B) शालीमार बाग, श्रीनगर
C) वृंदावन गार्डन, मैसूर
D) इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर
उत्तर: D) इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 16 मार्च को आगंतुकों के लिए श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। हर साल, हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग ट्यूलिप के जीवंत फूलों को देखने के लिए इस उद्यान का दौरा करते हैं। इस उद्यान को एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के रूप में मान्यता प्राप्त है। ज़बरवान रेंज की तलहटी में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर में इस साल 1.8 मिलियन से अधिक ट्यूलिप प्रदर्शित किए गए हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation