Weekly Current Affairs Quiz 08 March to 14 March 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल, भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026, संयुक्त सैन्य अभ्यास 'लामितिये- 2026' आदि से सम्बंधित प्रश्न शामिल है.
1. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में हाल ही में किसने शपथ ली?
A) आर.एन. रवि
B) सुजॉय पॉल
C) बनवारीलाल पुरोहित
D) जगदीप धनखड़
उत्तर: A) आर.एन. रवि
पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि (R.N. Ravi) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन (पूर्व में राजभवन) में आयोजित किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
2. फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?
A) मुंबई
B) बेंगलुरु
C) चेन्नई
D) नई दिल्ली
उत्तर: D) नई दिल्ली
फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 (Bharat Space Conclave 2026), 12 मार्च 2026 को फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष तथा भू-स्थानिक डेटा को एकीकृत करने पर केंद्रित था।
3. नई दिल्ली में 'कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026' का उद्घाटन किसने किया?
A) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
B) पीएम नरेंद्र मोदी
C) गृहमंत्री अमित शाह
D) कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
उत्तर: a) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। 'प्रगति को बढ़ाना, नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना' थीम के साथ तीन दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
4. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने कूलिंग और स्मार्ट इकोसिस्टम में सहयोग के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया हैं?
A) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
B) वोल्टास लिमिटेड
C) गोदरेज एंड बॉयस
D) ब्लू स्टार लिमिटेड
उत्तर: B) वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited)
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कूलिंग और स्मार्ट उपकरण पारिस्थितिकी तंत्र में उद्योग-स्टार्ट-अप सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए टाटा एंटरप्राइज वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
5. बीसीसीआई ने T20 विश्व कप विजेता टीम के लिए कितने करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की?
A) 125 करोड़ रुपये
B) 131 करोड़ रुपये
C) 120 करोड़ रुपये
D) 135 करोड़ रुपये
उत्तर: B) 131 करोड़ रुपये
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। यह पुरस्कार भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद घोषित 125 करोड़ रुपये के इनाम से 6 करोड़ रुपये अधिक है। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, तीन बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।
6. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'लामितिये- 2026' का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
A) भारत
B) श्रीलंका
C) सेशेल्स
D) मॉरीशस
उत्तर: C) सेशेल्स
भारतीय सशस्त्र बल का दल सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 (LAMITIYE-2026) के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स में है। संयुक्त अभ्यास 09-20 मार्च 2026 तक सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। 'LAMITIYE' का क्रियोल भाषा में अर्थ 'मित्रता' है और यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है। यह संस्करण भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं की भागीदारी के साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
7. 'आहार 2026' के लिए भागीदार देश के रूप में कौन सा देश शामिल हो रहा है?
A) फ्रांस
B) जर्मनी
C) जापान
D) इटली
उत्तर: D) इटली
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 10 मार्च को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आहार 2026 (AAHAR 2026) के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया, जो खाद्य और आतिथ्य उद्योग के लिए दुनिया के अग्रणी बी2बी व्यापार मंचों में से एक है. इटली ‘AAHAR’ 2026 के लिए भागीदार देश के रूप में शामिल हो रहा है.
8. 'डिफेन्स फ़ोर्स विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप' किसने जारी किया?
A) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
B) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
C) गृह मंत्री अमित शाह
D) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
उत्तर: B) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 मार्च, 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एक कार्यक्रम में 'डिफेन्स फ़ोर्स विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप' जारी किया। यह व्यापक खाका एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय द्वारा रक्षा बलों को एक आधुनिक, एकीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत सेना में बदलने के लिए तैयार किया गया है।
9. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
A) 10 मार्च
B) 11 मार्च
C) 12 मार्च
D) 13 मार्च
उत्तर: A) 10 मार्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ राष्ट्र भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। PM मोदी ने आगे कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता भारत की सुरक्षा और प्रगति में बहुत योगदान देती है।
10. 'विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम' का आयोजन किस मंच के माध्यम से किया जा रहा है?
A) मेरा युवा भारत (MY Bharat)
B) नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS)
C) राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)
D) राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)
उत्तर: A) मेरा युवा भारत (MY Bharat)
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय 09 मार्च 2026 को दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे फेज का शुभारंभ कर रहा है। यह पहल 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण के साथ युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित की जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के 35 से अधिक कॉलेजों के 10 हजार से अधिक छात्रों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation