Current Affairs One-Liners 13 March 2026: केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत 6G टेक्नोलॉजी के लिए ₹271 करोड़ जारी किये?

Last Updated: Mar 13, 2026, 18:50 IST

Current Affairs One-Liners 13 March 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। 

Current Affairs One-Liners 13 March 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में TTDF योजना, राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल, चिली के नए राष्ट्रपति आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं। 

  1. केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत 6G तकनीक के लिए ₹271 करोड़ की 104 अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है- दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष (TTDF) योजना

  2. जम्मू और कश्मीर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में शीत जल मत्स्य पालन पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन किसके द्वारा आयोजित किया जायेगा- मत्स्य पालन विभाग (भारत सरकार)

  3. हाल ही में अपग्रेडेड राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल को किसने लॉन्च किया- केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

  4. नई दिल्ली के एनबीसीसी कन्वेंशन हॉल में ‘समर्थ’ इन्क्यूबेशन कार्यक्रम के दूसरे समूह (Cohot-II) के तहत 18 स्टार्टअप्स के लिए एक डेमो डे का आयोजन किसने किया- सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) 

  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में कितने करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे- 47,800 करोड़ रुपये

  6. साल 2025 में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है- छह राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश 

  7. हाल ही में किस क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक समर्पित आयुष स्टोर का उद्घाटन किया गया है- ज़ेप्टो

  8. श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड लाइफ-साईकल सपोर्ट मॉडल बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर कहाँ हस्ताक्षर किए गए- नई दिल्ली

  9. हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश चिली के नए राष्ट्रपति के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है- जोस एंटोनियो कास्ट (José Antonio Kast

  10. भारत ने पहली बार जीआई-टैग वाला जोहा चावल यूके और इटली को निर्यात किया, यह किस राज्य से संबंधित है- असम 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 18:50 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News