GPAT 2026 आंसर-की जारी; NBEMS ने रिस्पांस शीट भी की अपलोड, यहां से जल्द करें डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Mar 13, 2026, 17:37 IST

GPAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की छात्रों के लॉगिन पर जारी कर दी गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर रिस्पांस शीट और प्रोविजनल आंसर-की देख सकते हैं। साथ ही, छात्र ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं।

GPAT 2026 Provisional Answer Key, Response Sheet Released
GPAT 2026 Provisional Answer Key, Response Sheet Released

GPAT 2026 Provisional Answer Key: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पांस शीट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दी है। 7 मार्च 2026 को हुए एग्जाम में शामिल छात्र अब अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं। साथ ही, वह अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

GPAT 2026 की फाइनल आंसर-की और रिस्पांस शीट लॉगिन विंडो पर उपलब्ध हैं। छात्र PDF डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर GPAT 2026 के आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। 

छात्रों को GPAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने का अवसर दिया जाएगा। प्राप्त ऑब्जेक्शन के आधार पर GPAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि GPAT 2026 का रिजल्ट 7 अप्रैल, 2026 तक घोषित होने की उम्मीद है। 

GPAT 2026 प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पांस शीट - यहां क्लिक करें

GPAT 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑब्जेक्शन विंडो में ऑब्जेक्शन फिल करने की समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट जानकारी
एग्जाम की डेट 07 मार्च 2026
आंसर-की जारी होने की डेट 13 मार्च 2026
ऑब्जेक्शन फील करने की अवधि 13 मार्च (शाम 3:00 बजे) से 16 मार्च (दोपहर 3:00 बजे) तक
प्रति प्रश्न ऑब्जेक्शन फीस  ₹200 (Non-refundable)
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  07 अप्रैल 2026 तक
ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in

रिस्पांस शीट और आंसर-की कैसे डाउनलोड करें? 

आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी PDF फाइल प्राप्त कर सकते हैं:

  1. NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Examinations' टैब में 'GPAT 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एप्लीकेशन नंबर पर क्लिक करें। अपना User ID और Password फिल करें।
  4. लॉगिन करने के बाद आपको 'रिस्पांस शीट' और 'आंसर-की' के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  5. अपनी रिस्पांस शीट डाउनलोड करें। 

GPAT 2026 प्रोविजनल आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो 

GPAT 2026 प्रोविजनल आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, वेबसाइट पर लॉगिन विंडो में यह संदेश दिखाई दे रहा है कि यह विंडो 13 मार्च, 2026 को दोपहर 2:50 बजे खुलेगी और 16 मार्च, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। छात्र आज लॉगिन करके GPAT 2026 फाइनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करा सकेंगे। 

यहां भी पढ़े: CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 16 से 19 मार्च के एग्जाम के लिए यहां से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 17:23 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News