UPMSP Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी; upmsp.edu.in पर करें चेक

Last Updated: Aug 17, 2026, 12:14 IST

UP Board Compartment Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 17 अगस्त, 2026 को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर और नीच दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी; upmsp.edu.in पर करें चेक
UPMSP Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी; upmsp.edu.in पर करें चेक

UPMSP Compartment Result 2026 10th-12th कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, साल 2026 के हाईस्कूल (10th) कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट (12th) कम्पार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट अभी यानी आज 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे के करीब ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

इन 28 जुलाई 2026 को आयोजित हुए कम्पार्टमेंट एग्जाम में शामिल छात्र रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर अपने रोल नंबर, एग्जाम का साल और कैप्चा कोड को फिल करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPMSP Official Data: आंकड़े और पास प्रतिशत 

आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के कम्पार्टमेंट एग्जाम का सटीक आंकड़ा नीचे दी गई टेवल में दिया गया है:

इवेंट 

हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट 

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट 

कुल रजिस्टर्ड छात्र

20,855 
  • बालक: 15,705
  • बालिका: 5,150
21,227 
  • बालक: 11,256
  • बालिका: 9,971

एग्जाम में सम्मिलित छात्र

19,394 
  • बालक: 14,616
  • बालिका: 4,778
20,540 
  • बालक: 10,839
  • बालिका: 9,701

उत्तीर्ण घोषित छात्र

19,191 
  • बालक: 14,456
  • बालिका: 4,735
16,286 
  • बालक: 8,388
  • बालिका: 7,898

बालक पास प्रतिशत

98.91% 77.39%

बालिका पास प्रतिशत

99.10%

81.41%

संपूर्ण पास प्रतिशत (Total Pass %)

98.95%

79.29%

UP Board Class 10th, 12th Compartment Result 2026 Declared: Official Links 

यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट - यहां क्लिक करें 

यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट - यहां क्लिक करें 

Step-by-Step Guide: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट रिटल्ट को चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।  

  1. ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर विजिट करें। 

  2. होमपेज पर दिख रहे High School (Class 10th) Compartment / Improvement Result 2026 या Intermediate (Class 12th) Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. फिर, अपना रोल नंबर, जिला नाम और कैप्चा कोड को फिल करें। 

  4. स्क्रीन पर दिए गए View Result बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका प्रोविजनल स्कोरकार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News