Bihar STET 2026 Application Form: बिहार STET ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? जानें आवेदन का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Bihar STET 2026 Application Form Date: बिहार राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में शैक्षणिक प्रमाण पत्र और आवेदन शुल्क सहित डिटेल्स शामिल हैं। उम्मीदवार पेपर 1 या पेपर 2 के लिए पात्रता मानदंड आगे लेख में देख सकते हैं।
Bihar STET 2026 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल शिक्षकों के लिए आवेदन 17 अगस्त को आमंत्रित कर दिए हैं। पेपर 1 (माध्यमिक) और पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) के लिए पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, आवेदन शुल्क और अंतिम फॉर्म जमा करना शामिल है।
Bihar STET 2026 Application Form Date: हाइलाइट्स
बिहार राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा | बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (SET) 2026 |
| परीक्षा स्तर | राज्य स्तर पेपर 1 (माध्यमिक) और पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) |
| रजिस्ट्रेशन डेट | 17 से 31 अगस्त, 2026 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bsebstet.org |
Document Required for Bihar STET 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (SET) 2026 फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी रखनी होगी।
-
कक्षा 10 (मैट्रिक) की मार्कशीट और उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि।
-
कक्षा 12 की मार्कशीट, ग्रेजुएशन डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट (पेपर II के लिए)।
-
B.Ed. डिग्री या शिक्षक ट्रेनिंग क्वालिफाईंग प्रमाण पत्र (Integrated teacher training passing certificate)
-
वैध जाति प्रमाण पत्र, BC/EBC के लिए नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
-
हालिया पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो और स्पष्ट हस्ताक्षर, निर्धारित फाइल फॉर्मेट में स्कैन की हुई।
Bihar STET 2026 Application Form link: आवेदन लिंक
बिहार राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 ऑनलाइन फॉर्म लिंक एक्टिव कर दिया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
| बिहार STET ऑनलाइन फॉर्म 2026 लिंक |
Bihar STET 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
बिहार STET 2026 फॉर्म भरने के लिए कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क नीचे दिए टेबल में है। उम्मीदवार पेपर 1 पेपर 2 का शुल्क जानें:
| कैटेगरी | पेपर 1 और पेपर 2 | पेपर 1 और पेपर 2 |
| जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी | 960 रुपये | 1440 रुपये |
| एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी | 760 रुपये | 1140 रुपये |
Bihar STET Form 2026 ऑनलाइन भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें
उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें
स्टेप 1 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
उम्मीदवार सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 रजिस्ट्रेशन
आवेदन करने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन करें और Bihar STET 2026 New Registration पर क्लिक करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 3 लॉगिन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरें
रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल दर्ज करें, अपनी पर्सनल, एजुकेशनल सहित डिटेल्स भरें।
स्टेप 4 स्कैन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं सर्टिफिकेट, डिग्री और अन्य डिटेल्स प्रूफ अपलोड करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क भरें
डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI और जरूरी डिटेल्स भरें। फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट पेज लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.