[लिंक] UP Board 10th, 12th Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं में 98.95% और 12वीं में 79.29% बच्चे पास, रोल नंबर से करें चेक

Last Updated: Aug 17, 2026, 16:24 IST

UP Board Compartment 10th, 12th Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल results.upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

UP Board Compartment 10th, 12th Result 2026 यहां चेक करें।
UP Board Compartment 10th, 12th Result 2026 यहां चेक करें।

UP Board 10th, 12th Compartment Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे ऑनलाइन जारी किया। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाना होगा। छात्रों की सुविधा के लिए 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 Link

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 17 अगस्त 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट लिंक results.upmsp.edu.in पर एक्टिव कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।

हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट का परीक्षाफल

वर्ष 2026

यहां क्लिक करें

इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल

वर्ष 2026

यहां क्लिक करें

UP Board 10th Compartment Result 2026: 98.95% छात्र हुए पास

हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 में कुल 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें 14,616 बालक और 4,778 बालिका समेत कुल 19,394 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड के अनुसार, कुल 19,191 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 14,456 बालक और 4,735 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95% रहा। बालकों का पास प्रतिशत 98.91% और बालिकाओं का 99.10% रहा।

UP Board 12th Compartment Result 2026: 79.29% अभ्यर्थी पास

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में कुल 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें 11,256 बालक और 9,971 बालिकाएं थीं। कुल 20,540 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।इनमें से 16,286 परीक्षार्थी पास हुए हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 8,388 बालक और 7,898 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 79.29% रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39% और बालिकाओं का 81.41% रहा।

UPMSP कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट देख और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट का परीक्षाफल

  • वर्ष 2026 और इंटरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल वर्ष 2026 पर क्लिक करें। 

  • छात्र अपना जनपद, रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करके View Result पर क्लिक करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 में लड़कियों ने मारी बाजी

हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। बालिकाओं का पास प्रतिशत 99.10% रहा, जबकि बालकों का 98.91% रहा। वहीं इंटरमीडिएट में भी बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 81.41% रहा, जबकि बालकों का पास प्रतिशत 77.39% रहा। UPMSP ने इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की थी।

यूपी बोर्ड 10th 12th की ओरिजनल मार्कशीट कहां मिलेगी?

ऑनलाइन चेक किया गया रिजल्ट छात्रों के लिए तत्काल जानकारी और रिकॉर्ड के तौर पर उपयोगी है। मूल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी। इसलिए छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ अपने विद्यालय से ओरिजिनल मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी प्राप्त कर लेने चाहिए।

UPMSP कंपार्टमेंट रिजल्ट के बाद क्या?

UPMSP 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को अपने रिजल्ट और सब्जेक्ट वाइज अंकों को सही से चेक कर लेना चाहिए। छात्र को ऑनलाइन रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लेनी चाहिए। 10वीं, 12वीं के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए 11वीं में प्रवेश लेना होगा, जबकि 12वीं पास छात्र कॉलेज या अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं। अगर रिजल्ट में कोई गलती दिखाई देती है, तो छात्र स्कूल या UPMSP से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 12:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News