KVS NVS Tier 2 Result 2026 OUT: केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट घोषित, ये रहा Direct Link

Last Updated: Aug 17, 2026, 15:12 IST

KVS NVS Tier-2 Result 2026 OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 17 अगस्त 2026 को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के लिए टियर-II परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  

KVS NVS Tier-2 Result 2026 डाउनलोड करें।
KVS NVS Tier-2 Result 2026 डाउनलोड करें।

KVS NVS Tier-2 Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक तौर पर 17 अगस्त 2026 को KVS और NVS भर्ती परीक्षा के Tier-2 रिजल्ट जारी करने की शुरुआत कर दी है। पहले चरण में PGT (Computer Science), TGT (Computer Science), Finance Officer और Stenographer Grade-I पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार जिसने टियर 2 परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों navodaya.gov.in, kvsangathan.nic.in और cbse.gov.in पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं। KVS और NVS Tier-II परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की Answer Key और OMR Sheet 13 मई 2026 को जारी की गई थीं।

केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

KVS Tier 2 रिजल्ट 2026 17 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन कर अपना शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।

भर्ती संस्थान का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

संगठन का नाम

KVS और NVS

परीक्षा का नाम

KVS NVS Tier-2 परीक्षा 2026

पद

विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद

विज्ञापन संख्या

RECTT. NOTIFICATION/01/2025

परीक्षा तिथि

27 से 31 मार्च 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि

17 अगस्त 2026

आधिकारिक वेबसाइट (CBSE)

cbse.gov.in

आधिकारिक वेबसाइट (KVS)

kvsangathan.nic.in

आधिकारिक वेबसाइट (NVS)

navodaya.gov.in

KVS NVS Tier 2 Result 2026 किन पदों के लिए जारी हुआ?

CBSE के प्रेस नोट के अनुसार, पहले चरण में निम्न पदों के Tier-II रिजल्ट जारी किए गए हैं:

  • PGT (Computer Science)

  • TGT (Computer Science)

  • Finance Officer

  • Stenographer Grade-I

KVS NVS Tier-2 Result 2026 Link-1

यहां क्लिक करें

KVS NVS Tier-2 Result 2026 Link-2

यहां क्लिक करें

KVS NVS Tier 2 Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले KVS NVS भर्ती के आवेदन पोर्टल पर जाएं।

  2. Candidate Login लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद Tier-II Result लिंक पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Also Check: KVS NVS Tier 2 Final Answer Key 2026 

KVS NVS Tier 2 Result 2026 के बाद क्या होगा?

जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, PGT Computer Science, TGT Computer Science और Finance Officer पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू कॉल लेटर आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी क्षेत्र/संगठन की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी, यदि भर्ती अधिसूचना के अनुसार यह लागू है।

वहीं, Stenographer Grade-I पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को Skill Test में शामिल होना होगा। स्किल टेस्ट का शेड्यूल फाइनल होने के बाद इसका कॉल लेटर आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

बाकी पदों के केवीएस एनवीएस टियर-2 रिजल्ट कब आएंगे?

CBSE ने बताया है कि बाकी पदों के Tier-II रिजल्ट भी जल्द जारी किए जाएंगे। इन्हें अगले कुछ दिनों में चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को CBSE, KVS और NVS की वेबसाइटों पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए। EMRS Tier-II का रिजल्ट अलग से EMRS/NESTS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

KVS, NVS और EMRS भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण (टीचिंग और नॉन-टीचिंग) पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाता है:

  1. लिखित परीक्षा: प्रथम चरण (टियर-I) एवं द्वितीय चरण (टियर-II)

  2. स्किल टेस्ट / साक्षात्कार: स्किल टेस्ट या इंटरव्यू (पद की आवश्यकतानुसार)

  3. दस्तावेज़ सत्यापन: मूल प्रमाण पत्रों की जाँच (Document Verification)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 13:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News