Supreme Court Holiday 2026: 22 अगस्त को खुलेगा कोर्ट? 26-28 अगस्त तक 3 दिन की छुट्टी, कर्मचारियों के लिए जानें नया शेड्यूल

Last Updated: Aug 17, 2026, 15:08 IST

Supreme Court Working Day Notice: Supreme Court of India ने SCAORA की मांग को स्वीकार करते हुए 27 अगस्त, 2026 को न्यायालय और रजिस्ट्री के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। साथ ही, इस छुट्टी की भरपाई के लिए आयोग ने 22 अगस्त को Full Working Day की भी घोषणा की है। छात्र यहां नीचे से रिवाइज्ड शेड्यूल को देख सकते हैं। 

Supreme Court Holiday 2026: 22 अगस्त को खुलेगा कोर्ट? 26-28 अगस्त तक 3 दिन की छुट्टी, कर्मचारियों के लिए जानें नया शेड्यूल
Supreme Court Holiday 2026: 22 अगस्त को खुलेगा कोर्ट? 26-28 अगस्त तक 3 दिन की छुट्टी, कर्मचारियों के लिए जानें नया शेड्यूल

Supreme Court Holiday 2026: भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने अपने कार्य-कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव जनरल ब्रांच द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को सुप्रीम कोर्ट और इसकी रजिस्ट्री के लिए छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया गया है। साथ ही, इस छुट्टी के बदले 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को Full Working Day जारी किया गया है।

यह फैसला 'सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन' (SCAORA) के अनुरोध पर 'फुल कोर्ट' (Full Court) द्वारा लिया गया है।

August 27, Supreme Court Holiday Notice: आयोग द्वारा क्या बदलाव किए गए हैं?

रिवाइज्ड कार्यक्रम के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय और उसकी रजिस्ट्री 27 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे। इस छुट्टी के स्थान पर, शनिवार, 22 अगस्त को फुल वर्किंग डे दिवस घोषित किया गया है।

यह बदलाव तब किया गया जब Supreme Court ने 27 अगस्त को छुट्टी करने के लिए SCAORA के नोटिस को एक्सेप्ट किया।

Supreme Court Revised Schedule 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

सुप्रीम कोर्ट और इसकी रजिस्ट्री से जुड़ा रिवाइज्ड कैलेंडर की मुख्य डेट्स की जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

डेट्स 

डे 

डिटेल्स 

22 अगस्त 2026

शनिवार

Full Working Day: रजिस्ट्री शाम 5:00 बजे तक ही काम करेगी।

26 अगस्त 2026

बुधवार

Holiday: मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi) के अवसर पर छुट्टी रहेगी। 

27 अगस्त 2026

गुरुवार

Holiday: विशेष घोषित छुट्टी (SCAORA के अनुरोध पर)

28 अगस्त 2026

शुक्रवार

Holiday: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर

August 27, Supreme Court Working Day Notice: यहां पढ़े

Supreme Court Calendar Update: बदलाव की वजह और लगातार 3 दिनों की छुट्टी के बारे में डिटेल्ड जानकारी 

सुप्रीम कोर्ट के कैलेंडर में 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण पहले से ही छुट्टी के रूप में जारी कर दी है। इन दोनों छुट्टियों के बीच 27 अगस्त को कार्य दिवस था, जिसके लिए कर्मचारियों ने छुट्टी की मांग की गई है। 

SCAORA की मांग को स्वीकार करते हुए फुल कोर्ट ने 27 अगस्त को भी छुट्टी का ऐलान कर दिया, जिससे वकीलों, कर्मचारियों और याचिकाकर्ताओं को 26 अगस्त से 28 अगस्त तक लगातार 3 दिनों की छुट्टी का आनंद लेने का अवसर मिल गया। 

SCAORA की मांग से 22 August 2026 Working Day 

27 अगस्त की छुट्टी की मांग को स्वीकार करते हुए आयोग ने 22 अगस्त यानी शनिवार को शाम 5 बजे तक के लिए अदालत और रजिस्ट्री को रोज की तरह काम करने का आदेश दिया। 

यहां भी पढ़े: CBSE Class 10 Re-Evaluation 2026 Direct Link: 10वीं री-इवैल्यूएशन व मार्क्स वेरिफिकेशन लिंक एक्टिव, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 15:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News