RSSB JE Vacancy 2026: राजस्थान जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply

Last Updated: Aug 17, 2026, 14:25 IST

RSSB JE Vacancy 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान जूनियर इंजीनियर के कुल 874 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 15 अगस्त 2026 को नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RSSB JE Vacancy 2026
RSSB JE Vacancy 2026

RSSB JE Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान जूनियर इंजीनियर के कुल 874 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 15 अगस्त 2026 को नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इंजीनियर के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले भावी उम्मीदवार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 के बीच कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आरएसएसबी जूनियर इंजीनियर पदों के चयन में पहले लिखित परीक्षा, फिर दस्तावेजों का सत्यापन और आखिर में मेडिकल की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 

RSSB JE Vacancy Notification 2026 - हाइलाइट्स 

 राजस्थान जूनियर इंजीनियर के 874 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन फीस और ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि से जुड़ी अन्य जानकारी दी गई है। भर्ती से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर  

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर

विज्ञापन संख्या 

10/2026

रिक्त पदों की संख्या 

874

नोटिफिकेशन 

जारी 

नोटिफिकेशन जारी होनेे की तिथि 

15 अगस्त 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

16 अगस्त 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

14 सितंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB JE Vacancy 2026 Sarkari Result ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

आरएसएसबी भर्ती अभियान के तहत प्रमुख सरकारी विभागों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल शाखाओं सहित विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच में  जूनियर इंजीनियर के कुल 874 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

राजस्थान जूनियर इंजीनियर पद 2026  ऑनलाइन आवेदन लिंक  

क्लिक करें 

RSSB JE Vacancy 2026 Date Eligibility Criteria 

राजस्थान जूनियर इंजीनियर के 874 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री (बीई/बीटेक) होनी चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 01.01.2027 के अनुसार 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस जनरल/ओबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए 600 रुपये और ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 400 रुपये रखी गई है। 

RSSB JE Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

राजस्थान जूनियर इंजीनियर के 874 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेद कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • Login to RajSSO पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 17, 2026, 14:25 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News