यूपी टीजीटी क्वेश्चन पेपर 2026: डाउनलोड करें सब्जेक्ट वाइज प्रश्न पत्र PDF
UP TGT Question Paper 2026: यूपी टीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा समाप्त होने के बाद इस लेख के माध्यम से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी टीजीटी क्वेश्चन पेपर 2026 बेहद उपयोगी साबित होगा। प्रश्न पत्र की मदद से उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, अंक वितरण और परीक्षा के स्तर को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
UP TGT Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 3 से 4 जून तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 3,539 पदों के लिए 8.68 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग लेंगे। 36 जिलों के 614 केंद्रों पर निर्धारित हैं। उम्मीदवार जो यूपी टीजीटी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे परीक्षा समाप्त होने के लिए बाद इस लेख से प्रश्न पत्र की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते। प्रश्न डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों जो परीक्षा की तैयारी करेंगे या करने वाले है, वे प्रश्न पत्र के प्रारूप को अच्छी तरह से समझ पाएंगे।
यूपी टीजीटी क्वेश्चन पेपर 2026 डाउनलोड लिंक
3 जून 2026 को आयोजित UP TGT परीक्षा की पहली शिफ्ट सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नीचे उपलब्ध लिंक के माध्यम से सीधे UP TGT Question Paper 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| UP TGT Maths & Science Question Paper 2026 PDF Link (3 June, Shift-1) |
UP TGT प्रश्न पत्र 2026-हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी टीजीटी परीक्षा प्रश्न पत्र से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | यूपी टीजीटी परीक्षा 2026 |
| आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| परीक्षा तिथि | 3 और 4 जून 2026 |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (MCQ) |
| कुल प्रश्न | 125 |
| कुल अंक | 500 |
| परीक्षा अवधि | 120 मिनट (2 घंटे) |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upessc.up.gov.in/ |
यूपी टीजीटी परीक्षा 2026 का समय
यूपी टीजीटी परीक्षा 2026 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:00 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UP TGT Question Paper 2026: परीक्षा पैटर्न
यूपी टीजीटी परीक्षा में कुल 125 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न संबंधित विषय के पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं।
-
कुल प्रश्न: 125
-
प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
-
कुल अंक: 500
-
परीक्षा अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
-
परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
-
नेगेटिव मार्किंग: नहीं
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है, जबकि शिक्षा मित्र श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक प्रश्न 3.72 अंक का निर्धारित किया गया है।
सभी प्रश्न हल करने का मिलेगा फायदा
UP TGT परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने के कारण उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करना चाहिए। इससे अधिक अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।
UP TGT Question Paper 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
प्रश्न पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे:
-
UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध "Question Paper" या "Latest Updates" सेक्शन खोलें।
-
UP TGT Question Paper 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने विषय का प्रश्न पत्र चुनें।
-
PDF फाइल डाउनलोड करके सेव कर लें।
तैयारी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है प्रश्न पत्र?
यूपी टीजीटी प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों की कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण विषयों को समझने में मदद करता है। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा का अंदाजा मिल जाता है।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.