UP TGT Exam 2026: कैसा रहा यूपी टीजीटी परीक्षा का पेपर? जानें डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम पैटर्न

Last Updated: Jun 3, 2026, 14:14 IST

UP TGT Exam 2026: यूपीईएसएससी आज यानी दिनांक 03 जून 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर टीजीटी की लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा 2 दिनों तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले दिन की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा के विश्लेषण और इसके कठिन लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

UP TGT Exam 2026
UP TGT Exam 2026

UP TGT Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज यानी दिनांक 03 जून 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर टीजर ग्रेजुएट टीचर की लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा 2 दिनों (03 जून और 04 जून 2026) तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले दिन की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। यह शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इस शिफ्ट में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू का पेपर हुआ था। अब दूसरी शिफ्ट का पेपर होना बाकी है, जिसकी टाइमिंग दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक की है। इस शिफ्ट में हिंदी, गणित, कृषि और संगीत गायन का पेपर होगा। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर तकरीबन एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंच जाएं और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी जरूर साथ ले जाएं। नीचे हम आपको लेख में यूपी टीजीटी के पहले दिन की परीक्षा के विश्लेषण व लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। 

 UP TGT Exam Pattern 2026

यूपी टीजीटी के एग्जाम में इंटरव्यू नहीं होता। केवल लिखित परीक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आधारित होती है। इसमें कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 500 अंकों के होते हैं। यूपी टीजीटी परीक्षा में केवल आपके चुने हुए मुख्य विषय से ही सवाल पूछे जाते हैं। हर एक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक दिए जाते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। परीक्षा कुल 2 घंटे की होती है। 

UP TGT Exam 2026 Time and Shift 

यूपी टीजीटी में चयन की बात करें, तो इसके लिए कुल तीन चरण को फॉलो किया जाता है। पहले चरण में लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्टबनती है। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। तीसरे व फाइनल चरण में सलेक्शन हो जाता है। इस परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

गेट बंद होने का समय 

सुबह की शिफ्ट

पेपर 1: सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू 

सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक 

सुबह 09:00 बजे

दोपहर की शिफ्ट 

पेपर 2: हिंदी, गणित, कृषि और संगीत गायन 

दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक

दोपहर 02:00 बजे

UP TGT Exam 2026 शिफ्ट-1  डिफिकल्ट लेवल 

यूपी टीजीटी लिखित परीक्षा पहली शिफ्ट का पेपर-1 सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर 1 का ओवरऑल लेवल मध्यम रहा। पेपर-1 का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।

विषय 

कठिनाई स्तर 

सामाजिक विज्ञान

मध्यम 

शारीरिक शिक्षा

आसान से मध्यम 

विज्ञान

मध्यम से कठिन 

उर्दू 

मध्यम 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 3, 2026, 14:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News