UP Police SI Result 2026 OUT: uppbpb.gov.in पर जारी हुआ यूपी पुलिस SI भर्ती का परिणाम, ये रहा Direct Link

Last Updated: May 7, 2026, 18:27 IST

UP Police SI Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एसआई पदों के लिए परीक्षा 75 जिलों में 14 और 15 मार्च 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपी पुलिस SI रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां से रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

UP Police SI Result 2026 OUT: uppbpb.gov.in पर जारी घोषित यूपी पुलिस SI भर्ती का परिणाम PDF
UP Police SI Result 2026 OUT: uppbpb.gov.in पर जारी घोषित यूपी पुलिस SI भर्ती का परिणाम PDF

UP Police SI Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 7 मई 2026 को यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB
पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में सफलतापूर्वक किया गया था। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली थी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 4543 सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। UPPRPB के अनुसार, भर्ती के लिए कुल 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। यूपी पुलिस SI रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

UP SI Result 2026 PDF Download Link

UP SI Result 2026 का Final Answer Key, परिणाम और Cut Off PDF लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार अब नीचे दिए गए ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट ऑफ PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

UP Police Si Cut Off PDF 

यहां क्लिक करें

UP Police Si Final Answer Key Link

यहां क्लिक करें

UP Police Bharti Result 2026- हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती बोर्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

सब इंस्पेक्टर (SI)

कुल पद

4543

परीक्षा तिथि

14 और 15 मार्च 2026

परीक्षा मोड

लिखित परीक्षा

परीक्षा शिफ्ट

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश के 75 जिले

कुल आवेदन

15,75,760

पुरुष अभ्यर्थी

11,66,386

महिला अभ्यर्थी

4,09,374

रिजल्ट स्थिति

जारी (7 मई 2026)

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 7 मई 2026 को यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

कहां चेक करें यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

ऐसे चेक करें यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर “UP Police SI Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 08:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News