UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर DV और PST एडमिट कार्ड जारी, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर DV और PST का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसके एग्जाम जून में ही आयोजित किए जाएंगे।
UP Police SI DV PST Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती एग्जाम के अगले स्टेप के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के कुल 4,543 पदों को भरा जाना है। जिन छात्रों का नाम 7 मई 2026 को जारी हुए लिखित एग्जाम के रिजल्ट में शामिल था, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
UP Police SI Recruitment 2026: DV-PST का पूरा शेड्यूल
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर DV और PST के एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| लिखित एग्जाम का आयोजन | 14 और 15 मार्च 2026 |
| लिखित एग्जाम का रिजल्ट (Out) | 7 मई 2026 |
| DV और PST एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 5 जून 2026 (लिंक एक्टिव) |
| DV / PST एग्जाम की डेट | 15 और 16 जून 2026 |
| आरक्षित डेट | 17 जून 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर DV और PST के एडमिट कार्ड का नोटिस - यहां क्लिक करें
यूपी पुलिस एसआई DV और PST एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर DV और PST के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिख रहे "सूचना/विज्ञप्ति: उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत DV/PST हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन डिटेल्स फिल करें।
4. कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका UP Police SI DV/PST Admit Card स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. इसमें दिए गए एग्जाम सेंटर और टाइम को ध्यान से देखें।
DV (दस्तावेज सत्यापन) के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की चेकलिस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी दो सेट स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी:
- एडमिट कार्ड: डाउनलोड किया गया DV/PST एडमिट कार्ड।
- फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
- शैक्षणिक दस्तावेज: 10वीं, 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र और ग्रेजुएशन की डिग्री।
- आरक्षण एवं निवास प्रमाण पत्र: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने का निवास प्रमाण पत्र और कैटगरी-वाइज (OBC/SC/ST/EWS) जाति प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपलोड की गई नवीनतम रंगीन तस्वीरें।
PST (शारीरिक मानक) के कड़े नियम
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए लिखित एग्जाम पास करना पहला पड़ाव था, लेकिन यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आपको फिजिकल स्टैंडर्ड को भी पूरा करना होगा। बोर्ड के द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार इन बातों का खास ध्यान रखें:
पुरुषों के लिए नियम
- ऊंचाई: सामान्य, ओबीसी और अनुसूचित जाति (SC) के लिए कम से कम 168 सेमी। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 160 सेमी।
- सीना: बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर कम से कम 84 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है)।
महिलाओं के लिए नियम
- ऊंचाई: सामान्य, ओबीसी और एससी के लिए कम से कम 152 सेमी। ST कैटेगरी के लिए 147 सेमी।
- वजन: महिला छात्रों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है।
इसके बाद क्या होगा?
जो भी छात्र DV और PST के स्टेप्स को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे, उन्हें अगले स्टेप यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - रनिंग) के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 28 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.