UP, Bihar, Rajasthan School Holidays List 2026: रक्षाबंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक छुट्टियां, जानें लिस्ट

Last Updated: Aug 24, 2026, 19:11 IST

School Holidays 2026: अगस्त और सितंबर, ये दोनों ही महिने देश के बड़े त्योहारों से भरपूर है, जिनके कारण इन दोनों महिनों में स्कूलों की छुट्टियां जारी की गई है। आप सभी यहां से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों की स्कूल छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जानें। 

UP, Bihar, Rajasthan School Holidays List 2026: रक्षाबंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक छुट्टियां, जानें लिस्ट
UP, Bihar, Rajasthan School Holidays List 2026: रक्षाबंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक छुट्टियां, जानें लिस्ट

School Holidays August-September 2026: सभी बड़े लोगो के साथ स्कूली छात्रों के लिए अगस्त और सितंबर का महीना खुशियों और त्योहारों की सौगात लेकर आया है। रक्षाबंधन, ईद-ए-मिलाद (बारावफात), कृष्ण जन्माष्टमी, ओणम और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे कई राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कई दिनों की छुट्टियां जारी की जाएगी। 

राज्यों में अलग- अलग नियम के साथ स्कूलो की छुट्टियां

हम आपको बता दें कि हर राज्य और हर स्कूल में त्योहारों को लेकर छुट्टियां भी अलग हो सकती हैं। रक्षा बंधन, ईद, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहारों पर पूरे देश में छुट्टी मनाई जाती है, परंतु, ओणम आदि कुछ ऐसे त्योहारों पर केवल राज्य में ही छुट्टी घोषित कि जाती है। 

उत्तर भारत और राज्यों में कब-कब रहेगी छुट्टी? 

स्कूलों की छुट्टियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल में देखें। साथ ही, ये भी जाने की किस-किस राज्य में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे। 

डेट 

दिन

त्योहार / अवसर

राज्य / क्षेत्र

26 अगस्त 2026

बुधवार

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात)

यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी व अन्य राज्य

26 अगस्त

बुधवार

ओणम

केरल , बाकी राज्यों में स्कूल के हिसाब से छुट्टी 

28 अगस्त 2026

शुक्रवार

रक्षाबंधन

यूपी, राजस्थान, बिहार, एमपी, हरियाणा आदि

30 अगस्त 2026

रविवार

साप्ताहिक अवकाश

पूरे भारत में

04 सितंबर 2026

शुक्रवार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

यूपी, राजस्थान, बिहार, एमपी, दिल्ली आदि

13 सितंबर 2026

रविवार

साप्ताहिक अवकाश

पूरे भारत में

20-21 सितंबर 2026

रविवार-सोमवार

रामदेव जयंती / तेजा दशमी / अनंत चतुर्दशी

राजस्थान एवं अन्य क्षेत्रीय राज्य

27 सितंबर 2026

रविवार

साप्ताहिक अवकाश

पूरे भारत में

राज्यवार छुट्टियों की मुख्य बातें 

  • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): यूपी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर सभी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे। सितंबर महीने में 4 तारीख को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

  • राजस्थान (Rajasthan): राजस्थान शिविरा पंचांग के तहत 26 अगस्त को बारावफ़ात, 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा, 21 सितंबर को रामदेव जयंती व तेजा दशमी के अवसर पर भी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

  • बिहार (Bihar): बिहार शिक्षा विभाग के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त के अंतिम सप्ताह में रक्षाबंधन (28 अगस्त) और सितंबर की शुरुआत में जन्माष्टमी पर सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है।

  • अन्य हिंदी भाषी राज्य (MP, Haryana, Delhi): मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली NCR के स्कूलों में भी रक्षाबंधन पर शुक्रवार को छुट्टी रहने के कारण छात्रों को शनिवार और रविवार मिलाकर लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) का लाभ मिलेगा।

छुट्टी के बारे में स्कूल का नोटिस देखें

सभी राज्य और देश में होने वाली ये छुट्टियां सरकारी कैलेंडर के अनुसार रखी लिस्ट में शामिल की गई है। परंतु, छात्र इन छुट्टियों के साथ आगे की या ओर अन्य छुट्टियों के बारे में जानने के लिए स्कूल के नोटिस को चेक करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 24, 2026, 19:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News