Bihar D.El.Ed Admission 2026 Date Extended: बिहार डीएलएड एडमिशन प्रोसे और फीस जमा करने की लास्ट डेट कब है?

Last Updated: Aug 17, 2026, 18:14 IST

Bihar D.El.Ed Admission 2026 Date Extended: डीएलएड संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम 2026 में पास होने वाले छात्रों के लिए सेशन 2026-28 में नामांकन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर 18 अगस्त 2026 जारी कर दी गई है। छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।

Bihar D.El.Ed Admission 2026 Date Extended: बिहार डीएलएड एडमिशन प्रोसे और फीस जमा करने की लास्ट डेट कब है?
Bihar D.El.Ed Admission 2026 Date Extended: बिहार डीएलएड एडमिशन प्रोसे और फीस जमा करने की लास्ट डेट कब है?

Bihar Board DElED Admission 2026-28: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), द्वारा दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) शैक्षणिक सेशन 2026-28 में एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। BSEB बोर्ड ने नए नोटिस के जरिए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भरने और काउंसलिंग फीस (Counseling Fee) को जमा करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है। छात्रों के लिए पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी।

Bihar Board DElED Admission 2026-28 की लास्ट डेट कब है? 

15 और 16 अगस्त को छुट्टी के कारण, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए दो दिन का ओर समय दे दिया है। छात्र अब सीएएफ एप्लीकेशन और फीस ऑनलाइन जमा करने के लिए 18 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर विजिट कर सकते है। 

जिन छात्रों ने अभी तक अपनी काउंसलिंग फीस को भी जमा नहीं किया है, तो वह रजिस्ट्रेशन की इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है, कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी स्टेप्स के अनुसार प्रक्रिया को समय के साथ ही पूरा कर लें। 

Bihar DElED एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स क्या है? 

BSEB DElED Admission 2026-28 की डेट एक्सटेंडेड से लेकर ओर अन्य जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में सिलेब्स के नाम के साथ-साथ लॉगिन डिटेल्स और इंपॉर्टेंट डेट्स की जानकारी दी गई है। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना

पाठ्यक्रम का नाम

2 साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.)

शैक्षणिक सेशन 

2026 - 2028

आधिकारिक वेबसाइट

bsebdeled.com 

रजिस्ट्रेशन डेट एक्सटेंडेड 

18 अगस्त 2026 

रजिस्ट्रेशन मोड 

ऑनलाइन 

स्लाइड अप प्रक्रिया कब तक चलेगी? 

रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया के आधार पर 20 से 24 अगस्त 2026 तक छात्रों के नामांकन लिया जाएगा। फिर, 21 से 24 अगस्त 2026 तक स्लाइड अप की प्रक्रिया को जारी किया जाएगा। साथ ही, जिन छात्रों को पहले राउंड में सींट अलॉट न होने पर 27 अगस्त 2026 तक मौका दिया जाएगा। 

BSEB DElED Admission 2026-28 1st मेरिट लिस्ट कब आएगी? 

BSEB DElED Admission 2026-28 सेशन में भाग लेने वाले छात्रों की पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त 2026 को जारी कर दी जाएगी। साथ ही, छात्रों की दूसरी मेरिट लिस्ट 29 अगस्त 2026 को जारी कर दी जाएगी। साथ ही, इसके आधार पर 29 अगस्त 2026 से एक सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। फिर, 5 सितंबर 2026 को छात्रों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। 

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), द्वारा दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) में रजिस्टर करने के लिए सभी कैटेगरी जैसे सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी व ईबीसी कैटेगरी के छात्रों को 500 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों को 350 रुपये तक की फीस जमा करनी होगी। 

Bihar D.El.Ed Admission 2026 Link Active 

Bihar D.El.Ed Admission 2026 ऑफिशियल लिंक  

यहां क्लिक करें 

D.El.Ed.एडमिशन व फीस पेमेंट कैसे करें?

D.El.Ed. में एडमिशन करने वाले छात्र यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन और फीस की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानें। 

1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com/login पर विजिट करें।

2. फिर, छात्र रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

3. अपनी पसंद के सरकारी और निजी D.El.Ed. कॉलेजों की प्रेफरेंस को चुनें।

4. फिर, ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) के माध्यम से अपनी काउंसलिंग फीस जमा करें।

5. फीस जमा करने के बाद सभी डिटेल्स को चेक करें। 

6. चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करके Confirmation Slip का प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढें: DU CSAS UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शुरू की अपग्रेड व मिड-एंट्री विंडो; admission.uod.ac.in पर करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 18:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News