बीजेपी की नई टीम का ऐलान! यूपी में किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें सभी नाम
BJP New National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है।
BJP New National Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में जहां कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं पार्टी ने कुछ पुराने और भरोसेमंद नेताओं पर भी अपना विश्वास कायम रखा है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में भी नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गयी है।
नई टीम में स्मृति ईरानी, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, सतीश पूनिया और बिप्लब कुमार देब जैसे नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रेखा वर्मा और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन महामंत्री के पद पर बीएल संतोष पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
बता दें कि नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है।
यूपी में किन नेताओं को मिली क्या जिम्मेदारी?
उत्तर प्रदेश में भी कई नए चेहरों की एंट्री हुई है जहां नेताओं की नई टीम में अहम भूमिका दिखाई दे रही है।
-
रेखा वर्मा - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
-
तारिक मंसूर - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
-
स्मृति ईरानी - राष्ट्रीय महासचिव
-
हरीश द्विवेदी - राष्ट्रीय महासचिव
-
भोला सिंह - राष्ट्रीय सचिव
-
संगीता यादव - राष्ट्रीय सचिव
-
अमरपाल मौर्य - ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
-
कुंवर बासित अली - अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन से लेकर अलग-अलग मोर्चों पर यूपी में नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की पूरी लिस्ट
बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नाम का भी ऐलान किया है, जिनके नाम आप यहां देख सकते है-
-
वसुंधरा राजे सिंधिया - राजस्थान
-
तीरथ सिंह रावत - उत्तराखंड
-
राम माधव - दिल्ली
-
बैजयंत जय पांडा - ओडिशा
-
डी. पुरंदेश्वरी - आंध्र प्रदेश
-
रेखा वर्मा - उत्तर प्रदेश
-
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी - गुजरात
-
भारती प्रवीण पवार - महाराष्ट्र
-
मनप्रीत सिंह बादल - पंजाब
-
लाल सिंह आर्य - मध्य प्रदेश
-
एम. नागराजा - कर्नाटक
-
तारिक मंसूर - उत्तर प्रदेश
-
मधुचंद्र कर - पश्चिम बंगाल
पार्टी ने वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा, रेखा वर्मा और तारिक मंसूर को इस पद पर बरकरार रखा है।
राष्ट्रीय महासचिवों की कमान
-
विनोद तावड़े - महाराष्ट्र
-
सुनील बंसल - दिल्ली
-
बिप्लब कुमार देब - त्रिपुरा
-
स्मृति ईरानी - उत्तर प्रदेश
-
सतीश पूनिया - राजस्थान
-
गजेंद्र पटेल - मध्य प्रदेश
-
हरीश द्विवेदी - उत्तर प्रदेश
-
संजय भाटिया - हरियाणा
इसके अलावा बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महामंत्री बनाया गया है।
इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश मंगल राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे। तरुण चुघ केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे केंद्रीय कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र की जिम्मेदारी संबित पात्रा को दी गई है, जबकि राजीव बाब्बर संयुक्त समन्वयक होंगे।
विभिन्न मोर्चों को भी मिला नया चेहरा
बीजेपी ने अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है।
-
युवा मोर्चा - हेमंग जोशी
-
महिला मोर्चा - रूप कुमारी चौधरी
-
ओबीसी मोर्चा - अमरपाल मौर्य
-
किसान मोर्चा - बंसीलाल गुर्जर
-
एससी मोर्चा - शिवेश कुमार राम
-
एसटी मोर्चा - मन्नालाल रावत
-
अल्पसंख्यक मोर्चा - कुंवर बासित अली
मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
पार्टी ने मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव किया है। अनिल बलूनी मीडिया संयोजक होंगे, जबकि दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। दोनों टीमों में कई सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है।
नई टीम में अनुभव और नए चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है। खासकर यूपी के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां बताती हैं कि आने वाले राजनीतिक दौर में संगठन के स्तर पर उत्तर प्रदेश पर पार्टी का फोकस कितना महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.