पीएम मोदी के साथ लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा, जानें कौन हैं कैप्टन सोनिया सिंह चौहान

Last Updated: Aug 17, 2026, 18:07 IST

जब भारत आज़ाद हुआ, तब से लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री झंडा लहराते हैं। देश को आजाद हुए 80 साल हो चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से तिरंग लहराया। इस बार कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने उनके साथ तिरंगा लहराया। आखिर कौन है कैप्टन सोनिया सिंह? जानते हैं इस लेख में। 

Sonia Singh Chauhan
Sonia Singh Chauhan

कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने जैसे ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झंडा फहराया, वैसी ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने लगी। नरेंद्र मोदी जी ने सोनिया सिंह के साथ झंडा फहराकर नारी सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल पेश की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सैन्य प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।

इस समारोह के लिए हर साल तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) में से किसी एक को कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी मिलती है और रक्षा मंत्रालय की तरफ से चुने गए अधिकारी को ही प्रधानमंत्री के साथ मंच पर खड़े होकर ध्वज फहराने का मौका मिलता है। इस बार सैन्य प्रोटोकॉल के तहत कैप्टन सोनिया सिंह चौहान मौजूद थी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7.30 बजे लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने पहुंचे थे।  

आखिर कौन है कैप्टन सोनिया सिंह चौहान? 

कैप्टन सोनिया सिंह चौहान भारतीय सेना में कमिशंड ऑफिसर है। उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कैप्टन सोनिया के जन्म, परवरिश, मूल, राज्य, रेजीमेंट या यूनिट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी पढ़ाई और सेना की पहली पोस्टिंग की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है। वह आमतौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती है।  

इससे पहले पीएम मोदी के साथ किन-किन लोगों ने तिरंगा फहराने में मदद की थी? 

कैप्टन सोनिया सिंह चौहान के अलावा अन्य साल दर साल सेना के किन जवानों ने पीएम मोदी के साथ झंडा फहराया था। उसकी लिस्ट नीचे दी गई है। 

वर्ष 2020 (74वां स्वतंत्रता दिवस) - मेजर श्वेता पांडेय (भारतीय सेना) ने पीएम मोदी के साथ लाल किले पर झंडा फहराने में सहायता की थी।

वर्ष 2023 (77वां स्वतंत्रता दिवस) -  महिला सैन्य अधिकारियों मेजर निकिता नायर और मेजर जैस्मीन कौर (भारतीय सेना) ने  लाल किले पर साथ झंडा फहराने में जिम्मेदारी निभाई थी।

वर्ष 2025 (78वां स्वतंत्रता दिवस) - फ्लाइंग ऑफिसर राशिका शर्मा (भारतीय वायु सेना) इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनी थीं।

ये भी पढ़ें: गटर खोदने वाले पिता का बेटा बना IPS ऑफिसर, कड़ी मेहनत और लगन से रचा इतिहास

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 17, 2026, 18:07 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News