KBC में 50 लाख की रकम जीतने वाले विकास बनें IAS, कड़ी मेहनत और लगन से कायम की मिसाल
कहते हैं सफलता उम्र या किस्मत की मोहताज नहीं होती, अगर इरादे पक्के हों तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। विकास सिंह की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर IAS बनने का अपना सपना पूरा किया। आज पूरा देश उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।
जीवन में असली उड़ान अभी बाकी है। हमारे इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है। अभी तो नापी है थोड़ी जमीन, सारा आसमान बाकी है। यह बात तभी सच साबित हो गई थी, जब शिमला के रहने वाले विकास सिंह ने “कौन बनेगा करोड़पति” के शो में 50 लाख की रकम जीती थी क्योंकि आज विकास UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर महज 22 साल की उम्र में IAS बन गए हैं। जब वह KBC में 50 लाख रुपये जीत चुके थे, तो उनके सामने फिर 1 करोड़ का सवाल आया, जिस पर विकास को कॉन्फिडेंस नहीं था और उन्होंने वह सवाल का जवाब न देते हुए जीती हुई रकम को घर ले जाने का फैसला किया।
विकास सिंह ने साल 2025 में पहली ही बार में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और 159वीं रैक हासिल कर महज 22 साल की उम्र में वह IAS बन गए। बेटे के IAS बनने से माता-पिता की आंखों में खुशी में आंसू है। विकास ने IAS बनकर न केवल अपने परिवार का बल्कि देश का नाम का रोशन किया। आइए उनकी सफलता की कहानी के बारे में जानते हैं।
विकास के पिता है प्रिंसिपल
विकास सिंह का जन्म हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के कुपवी में छोटे से गांव जुबली में हुआ। वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम चतर सिंह है, जो एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है और माता घर की जिम्मेदारी संभालती है। बचपन से ही विकास को एक पढ़ाई-लिखाई का माहौल मिला और परिवार ने हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। आज इसी मोटिवेशन के बूते उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 988 अंक प्राप्त किए थे। लिखित परीक्षा में विकास को 787 अंक और पर्सनैलिटी टेस्ट में 201 अंक मिले थे। उनका ऑप्शनल विषय 'पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस' था। फिलहाल वे मसूरी में स्थित लबासना में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विकास ने IAS बनने की तैयारी कैसे की?
विकास ने अपनी स्कूली शिक्षा DAV न्यू शिमला स्कूल से पूरी है। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (H) में पूरी की ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। इस दौरान उन्होंने UGC-NET की परीक्षा भी पास कर ली थी। विकास सिविल सेवा की तैयारी के समय NCERT किताबों को बार-बार पढ़ते थे। करंट अफेयर्स के लिए रोजाना अखबार पढ़ते थे। मॉक टेस्ट भी खूब दिया करते थे। तैयारी का नतीजा यह रहा कि पहली ही बार में वह IAS बन गए।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.