PM Kisan Yojana 24th Kist: रक्षाबंधन के मौके पर 24वीं किस्त आएगी क्या? ये है अपडेट

Last Updated: Aug 24, 2026, 17:37 IST

PM Kisan Yojana 24 Kist Release Date: रक्षाबंधन के मौके पर 24वीं किस्त जारी होने की कोई आधिकारिक घोषणा सरकार की ओर से नहीं की गई है। बता दें कि पिछले भुगतान के पैटर्न को देखते हुए भी रक्षाबंधन पर किस्त आने की संभावना कम मानी जा रही है। चलिए देखते है क्या है लेटेस्ट अपडेट. 

PM Kisan Yojana 24th Installment: ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम
PM Kisan Yojana 24th Installment: ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Yojana 24th Installment Kab Aayegi: करोड़ों किसानों के खाते में PM Kisan की अगली किस्त का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 23वीं किस्त जून में जारी होने के बाद अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। आमतौर पर हर चार महीने में किस्त जारी होती है, इसलिए 24वीं किस्त सितंबर के अंत या अक्टूबर में आने की उम्मीद है। चलिए देखते है क्या है अगली क़िस्त से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट।  

हालांकि, सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। यदि आप भी PM Kisan के लाभार्थी हैं, तो किस्त आने का इंतजार करने से पहले अपना eKYC, आधार-बैंक लिंकिंग और खेत का सत्यापन स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि इनमें कमी होने पर भुगतान रुक सकती है। 

क्या रक्षाबंधन पर आएगी 24वीं किस्त?

PM Kisan Yojana 24 Kist Aane Ki Taarikh: रक्षाबंधन के मौके पर 24वीं किस्त जारी होने की कोई आधिकारिक घोषणा सरकार की ओर से नहीं की गई है। पिछले भुगतान के पैटर्न को देखते हुए भी रक्षाबंधन पर किस्त आने की संभावना कम मानी जा रही है। इसलिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए। 

ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

अपना नाम और किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप देख सकते है-

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

  2. किसान कॉर्नर (Farmers Corner) में जाएं।

  3. Beneficiary Status या Beneficiary List पर क्लिक करें।

  4. जरुरी डिटेल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, दर्ज करें।

  5. कैप्चा भरकर Get Data पर क्लिक करें।

  6. स्क्रीन पर आपकी किस्त और पेमेंट से जुड़ी डिटेल्स दिखाई देगी। 

eKYC नहीं है तो अटक सकती है किस्त

पीएम किसान लाभार्थियों के लिए eKYC जरूरी है। अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा कर लें। वेबसाइट पर OTP के जरिए eKYC की जा सकती है। अगर OTP से परेशानी हो रही है, तो नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक eKYC कराई जा सकती है।

लैंड सीडिंग और आधार-बैंक लिंकिंग जरुर करें चेक

कई बार eKYC पूरा होने के बावजूद किस्त नहीं आती। इसकी एक वजह लैंड सीडिंग या आधार-बैंक लिंकिंग में समस्या हो सकती है। पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करें। यदि इनमें से किसी के सामने ‘No’ दिखाई दे रहा है, तो संबंधित विभाग या बैंक से संपर्क करके इसे अपडेट कराएं। 

तो क्या अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है। 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। इसी अंतराल को देखते हुए 24वीं किस्त सितंबर के अंत या अक्टूबर में जारी होने की संभावना है। यदि पेमेंट में किसी कारण से देरी होती है, तो यह नवंबर तक भी जा सकती है। 

पीएम-किसान योजना 

आवेदन का ऑफिसियल लिंक 

किसानों के लिए जरूरी बात

24वीं किस्त की अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तारीख या दावे पर भरोसा करने से पहले PM Kisan के आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी जरूर जांच लें। किस्त आने से पहले eKYC, आधार-बैंक लिंकिंग और Land Seeding जैसी जरूरी चीजें अपडेट रखना सबसे बेहतर रहेगा। 

CM योगी की बड़ी तैयारी! राज्य की इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त यात्रा का तोहफा

बड़ी खबर! यूपी में महिलाओं के खाते में आएंगे 50 हजार रुपये क्या? योगी सरकार का क्या है प्लान देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 19, 2026, 16:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News