ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी और गिल को छोड़ा पीछे; एक ही दिन में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड
Rishabh Pant New Test Records: ऋषभ पंत ने विदेशी या न्यूट्रल मैदानों पर विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे करते हुए MS धोनी के 2,496 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने WTC में गिल को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए है।
Sri Lanka vs India 2nd Test: ऋषभ पंत के लिए श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन बेहद खास रहा। एक तरफ उन्होंने चोट और श्रीलंकाई गेंदबाजों की चुनौती के बीच शानदार जुझारूपन दिखाया, तो दूसरी तरफ रिकॉर्ड्स की किताब में अपना नाम और ऊपर कर लिया। पंत ने पहले एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा और फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया।
विदेशी टेस्ट में धोनी का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
पंत ने विदेशी या न्यूट्रल मैदानों पर विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी के 2,496 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
पंत ने यह उपलब्धि करीब 41.68 की शानदार औसत से हासिल की है, जबकि धोनी की औसत 32.84 रही थी। इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर 1,209 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनके बाद सैयद किरमानी (1,109) और किरण मोरे (901) का नंबर आता है।
विदेशी-न्यूट्रल टेस्ट में भारत के विकेटकीपरों के सबसे ज्यादा रन
-
ऋषभ पंत- 2,501* रन
-
एमएस धोनी- 2,496 रन
-
फारुख इंजीनियर- 1,209 रन
-
सैयद किरमानी- 1,109 रन
-
किरण मोरे- 901 रन
कंधे पर लगी गेंद, फिर भी नहीं मानी हार
पंत की इस पारी की कहानी सिर्फ रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है। भारत के छठे विकेट के गिरने के बाद जब वह दोबारा क्रीज पर आए, तो श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट गेंदों से परेशान करना शुरू कर दिया।
इस दौरान पंत के कंधे पर कुछ गेंदें भी लगीं, लेकिन उन्होंने दर्द की परवाह किए बिना बल्लेबाजी जारी रखी। दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल ने उनका साथ दिया और दोनों ने मिलकर भारत की पारी को संभालने की कोशिश की।
WTC में भी गिल से आगे निकले पंत
पंत यहीं नहीं रुके। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया, और सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पंत 63 रन बनाये और भारत ने 503/9 पर पारी घोषित कर दी।
इसके साथ ही WTC में पंत के 42 टेस्ट में 2,948 रन हो गए हैं। वहीं शुभमन गिल के नाम 42 टेस्ट में 2,917 रन हैं।
भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा 2,716 रन के साथ तीसरे, रवींद्र जडेजा 2,675 रन के साथ चौथे और विराट कोहली 2,617 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
पंत के नाम एक और यादगार दिन
ऋषभ पंत ने एक ही मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर यह साबित कर दिया कि वह भारतीय टेस्ट क्रिकेट में कितनी तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। पंत की यही खासियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
IPL से पहले इंटरनेशनल डेब्यू, अब इस भारतीय ऑलराउंडर के नाम खास रिकॉर्ड
पहले 10 टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान कौन?
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.