School Holiday August 18 Rain Alert: दिल्ली, यूपी, हिमाचल से महाराष्ट्र तक भारी बारिश की चेतावनी; जानें कल कहां बंद रहेंगे स्कूल

Last Updated: Aug 17, 2026, 20:14 IST

School Holiday August 18, 2026: 18 अगस्त 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, छात्र और पेरेंट्स ये जानने के लिए इधर से जानें। IMD के अनुसार भारी बारिश, बाढ़ और मौसम संबंधी चेतावनियों के अनुसार कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी रह सकती है। 

School Holiday August 18 Rain Alert: दिल्ली, यूपी, हिमाचल से महाराष्ट्र तक भारी बारिश की चेतावनी; जानें कल कहां बंद रहेंगे स्कूल
School Holiday August 18 Rain Alert: दिल्ली, यूपी, हिमाचल से महाराष्ट्र तक भारी बारिश की चेतावनी; जानें कल कहां बंद रहेंगे स्कूल

Rain Alert & School Closure 18 August 2026: देश के विभिन्न राज्यों में जारी भारी मानसूनी बारिश और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अलर्ट के बीच छात्रों और पेरेंट्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या 18 अगस्त 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक मौसम के लेवल में काफी उतार-चढ़ाव देखें जा रहे हैं। 

Will Schools Be Closed on August 18, 2026?

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में धीरे से भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) की चेतावनी और संभावना दोनों जारी की जा रही है। हालांकि, मौसम संबंधी चेतावनी का मतलब यह नहीं है कि स्कूल बंद ही रहेंगे। हालांकि, केवल मौसम विभाग के अलर्ट से ऑटोमेटिक छुट्टी जारी नहीं होती; यह निर्णय संबंधित राज्य सरकारों और जिला प्रशासन (DM) द्वारा स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर लिया जाता है।

राज्यवार बारिश अलर्ट और स्कूल खुलने-बंद होने की स्थिति (State-Wise Rain Alert & School Status)

IMD के पूर्वानुमान और जिला प्रशासन के निर्देशों के आधार पर अलग-अलग राज्यों की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल में दिया गया है। छात्र यहां से देखें: 

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश 

IMD बारिश अलर्ट 

एक्सपेक्टेड स्कूल स्थिति

हिमाचल प्रदेश 

भारी से बहुत भारी बारिश 

भूस्खलन-प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा छुट्टी संभव

पश्चिम उत्तर प्रदेश

भारी से बहुत भारी बारिश 

अत्यधिक जलभराव वाले जिलों में DM लेंगे फैसला

दिल्ली-एनसीआर 

मध्यम से भारी बारिश

सामान्य रूप से खुले, अलग से आदेश नहीं जारी हुआ

जम्मू-कश्मीर 

तेजी से बारिश 

संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में जिला स्तर पर फैसला

झारखंड एवं बिहार 

भारी बारिश 

जलभराव की स्थिति में स्कूलों द्वारा व्यक्तिगत नोटिस जारी

महाराष्ट्र 

तटीय व मध्य क्षेत्रों में मानसूनी बारिश

बाढ़/जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय अवकाश संभव

प्रमुख राज्यों में मौसम और स्कूल छुट्टियों की डिटेल्स 

1. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Himachal & Uttarakhand)

पहाड़ी राज्यों में मानसून की स्थिति काफी संवेदनशील है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना की जा रही है। लैंडस्लाइड (भूस्खलन) और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी (DM) स्थिति की समीक्षा कर स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर सकते हैं।

2. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश (Delhi-NCR & UP)

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। फिलहाल पूरे राज्य या NCR स्तर पर स्कूलों को बंद रखने का कोई सामूहिक आदेश भी जारी नहीं किया गया है। जहां जलभराव की समस्या गंभीर होगी, केवल वहीं के स्थानीय स्कूल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाएगा।

3. झारखंड, बिहार एवं ओडिशा (Jharkhand, Bihar & Odisha)

झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में निचले इलाकों में जलभराव के कारण छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।

छात्र 18 अगस्त 2026 को स्कूलों की छुट्टी की जानकारी लेने के लिए यहां देखें।

यहां भी पढ़े: UGC NET Re-Exam Date 2026 Out: एनटीए ने तीन सब्जेक्ट के री-एग्जाम डेट्स की जारी; एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in से करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 20:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News