UGC NET Re-Exam Date 2026 Out: एनटीए ने तीन सब्जेक्ट के री-एग्जाम डेट्स की जारी; एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in से करें चेक

Last Updated: Aug 17, 2026, 19:29 IST

UGC NET 2026 Re-Exam Schedule Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स एवं सोशियोलॉजी पेपर की नई डेट्स जारी कर दी गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर शेड्यूल को डाउनलोड करें।

UGC NET Re-Exam Date 2026 Out: एनटीए ने तीन सब्जेक्ट के री-एग्जाम डेट्स की जारी; एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in से करें चेक
UGC NET Re-Exam Date 2026 Out: एनटीए ने तीन सब्जेक्ट के री-एग्जाम डेट्स की जारी; एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in से करें चेक

UGC NET Re-Exam Date 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2026 के 87 सब्जेक्ट्स के लिए एग्जाम आयोजित किए गए थे, जिसमें से तीन सब्जेक्ट्स को रद्द कर दिया गया था। छात्रों के रद्द किए गए तीन सब्जेक्ट ये अंग्रेजी, कॉमर्स एवं सोशियोलॉजी पेपर थे। परंतु, आयोग ने अब इन तीनों एग्जाम के लिए Re-Exam का शेड्यूल जारी किया है। 

NTA द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन एग्जाम सेंटर पर तकनीकी खराबी, सर्वर में रुकावट के कारणों से एग्जाम प्रभावित हुए थे, वहां के सभी छात्रों के लिए दोबारा एग्जाम की डेट्स का नोटिस जारी कर दिया है। 

जो छात्र इन प्रभावित सेंटरों और सब्जेक्ट से संबंधित हैं, वे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर नए एग्जाम शेड्यूल और निर्देशों को देख सकते हैं। साथ ही, छात्रों के ये एग्जाम दो दिन में आयोजित करवाएं जा रहे है। 

UGC NET 2026 Re-Exam Schedule’s Official Tweet 

एनटीए ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के री-एग्जाम का शेड्यूल ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, अंग्रेजी का एग्जाम 9 सितंबर, 2026 को पहले राउंड में, कॉमर्स के एग्जाम उसी दिन दूसरी शिफ्ट में और समाजशास्त्र के एग्जाम 10 सितंबर, 2026 को पहले राउंड में आयोजित किए जाएंगे।

UGC NET Re-Exam 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

यूजीसी नेट री-एग्जाम से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियों के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम संचालन संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

एग्जाम का नाम

UGC NET 2026 Re-Examination

प्रभावित सब्जेक्ट 

3 प्रमुख सब्जेक्ट 

री-एग्जाम का मोड 

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT Mode)

ऑफिशियल वेबसाइट

ugcnet.nta.nic.in

इपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 

नया एडमिट कार्ड व पहचान पत्र

एनटीए यूजीसी नेट 2026 री-एग्जाम की लिस्ट 

एनटीए यूजीसी नेट 2026 री-एग्जाम इन सब्जेक्ट जैसे अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के पूरे शेड्यूलो को देखें। 

सब्जेक्ट 

डेट्स 

बदलाव

अंग्रेजी

9 सितंबर, 2026

शिफ्ट 1

कॉमर्स 

9 सितंबर, 2026

शिफ्ट 2

समाज शास्त्र

10 सितंबर, 2026

शिफ्ट 1

नटीए यूजीसी नेट 2026 री-एग्जाम से जुड़ा नोटिस - यहां क्लिक करें 

किन कारणों से एग्जाम को रद्द किया गया?

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कुछ चुनिंदा एग्जाम सेंटर पर इन निम्नलिखित कारणों से एग्जाम को रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है:

  1. तकनीकी एवं सर्वर की समस्या: एग्जाम के दौरान कुछ सेंटरों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी और सर्वर में खराबी के कारण क्वश्न पेपर को लोड होने में दिक्कत आई थी।
  2. कंप्यूटर स्क्रीन फ्रीज होना: कई छात्रों के सिस्टम बार-बार हैंग या फ्रीज हो रहे थे, जिससे उनका काफी समय खराब हुआ था।
  3. प्रशासनिक व स्थानीय कारण: कुछ सेंटरों पर स्थानीय लॉजिस्टिक्स और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की वजह से एग्जाम समय पर शुरू नहीं हो सकी।

री-एग्जाम केवल उन्हीं प्रभावित सेंटरों और छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्हें NTA द्वारा ईमेल और SMS के माध्यम से सूचित किया गया है। जिन छात्रों के एग्जाम बिना किसी बाधा के खत्म हुए थे। उन्हें दोबारा एग्जाम देने की आवश्यकता नहीं है।

UGC NET Re-Exam 2026: री-एग्जाम एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. NTA UGC NET के पोर्टल ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर ‘UGC NET Re-Exam Admit Card 2026’ के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड को फिल करें। 
  4. लॉगिन डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र स्क्रीन आए नए एडमिट कार्ड को देखकर डाउनलोड कर लें। 
  5. फिर, इस एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 19:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News