MP Patwari Vacancy 2026: एमपी पटवारी के 200 पदों के लिए कल आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द करें Apply

Last Updated: Aug 17, 2026, 19:38 IST

MP Patwari Vacancy 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 04 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश पटवरी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। अब इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 18 अगस्त 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MP Patwari Vacancy 2026
MP Patwari Vacancy 2026

MP Patwari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पटवरी 200 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। अब इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 18 अगस्त 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

एमपी पटवारी के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। 

MP Patwari Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

एमपी पटवारी पदों के नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन फीस और आवेदन करने की तिथि सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

एमपी पटवारी पद 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

क्लिक करें 

MP Patwari Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

एमपी पटवारी की लिखित परीक्षा 22 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एमपी पटवारी पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन समय पर पूरा कर लें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। टेक्निकल ग्लिच से अक्सर वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है। भर्ती से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे बनी टेबल चेक कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (MPESB)

पद का नाम 

पटवारी

रिक्त पदों की संख्या 

200

नोटिफिकेशन 

जारी 

आवेदन मोड 

ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन  करने की तिथि 

04 अगस्त 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

18 अगस्त 2026 

करेक्शन विंडो 

23 अगस्त 2026 

परीक्षा की तिथि  

22 सितंबर 2026 

राज्य 

मध्य प्रदेश 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in

MP Patwari Vacancy 2026 Eligibility Criteria

एमपीईएसबी में पटवारी के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ सीपीसीटी स्कोरकार्ड और हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - एमपी पटवारी के पदों से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी डिटेल्स की जानकारी के लिए ऊपर टेबल में दिए गए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

MP Patwari Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एमपी पटवारी के 200 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Recruitment Section/What’s New देखें। 

  • MP Patwari Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 17, 2026, 19:38 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News