UGC NET Re-Exam Answer Key 2026 OUT: यूजीसी नेट री-एग्जाम आंसर की जारी, ये रहा PDF Link
UGC NET Re-Exam Answer Key 2026 OUT: यूजीसी नेट री-एग्जाम की उत्तर कुंजी 2026 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET June 2026 Re-Exam Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 री-एग्जाम की Provisional Answer Key और Recorded Responses जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी Answer Key और Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है, तो वह निर्धारित समय के अंदर उस प्रश्न के खिलाफ Answer Key Challenge दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की Processing Fee जमा करनी होगी।
| UGC-NET June 2026 Re-Exam Answer Key Link | |
| UGC-NET June 2026 Re-Exam Answer Key Notice |
UGC NET June 2026 Re-Exam: महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूजीसी नेट जून री-एग्जाम आंसर की 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | UGC-NET June 2026 Re-Examination |
| आयोजन संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| विषय | English, Commerce और Sociology |
| परीक्षा तिथि | 09 और 10 सितंबर 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की | 10 सितंबर 2026 |
| Challenge की अंतिम तिथि | 13 सितंबर 2026, रात 11:59 बजे तक |
| आपत्ति शुल्क | 200 रुपये प्रति प्रश्न |
| मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट |
9 और 10 सितंबर को हुई थी री-एग्जाम
NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, UGC-NET जून 2026 के लिए English, Commerce और Sociology विषयों की री-एग्जाम 09 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद NTA ने 10 सितंबर को इन विषयों की Provisional Answer Key और उम्मीदवारों के Recorded Responses ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।
13 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी को ध्यान से चेक कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन चैलेंज दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। भुगतान Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से किया जा सकता है।
सही आपत्ति पर वापस होगा 200 रुपये शुल्क
उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्ति की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की चैलेंज सही पाई जाती है, तो जमा की गई 200 रूपये प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में बदलाव किया जाता है, तो उसका लाभ उस विषय की परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को समान रूप से मिलेगा।
UGC NET Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी आंसर की और Recorded Response चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Challenge of Provisional Answer Keys for UGC-NET June 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना Application Number और Date of Birth/Password दर्ज करके लॉगिन करें।
-
स्क्रीन पर अपनी Answer Key और Recorded Response चेक करें।
-
जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।
-
जरूरत के अनुसार Supporting Document अपलोड करें।
-
प्रति प्रश्न 200 रुपये की Processing Fee जमा करें।
-
Challenge Submit करने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Final Answer Key के आधार पर आएगा रिजल्ट
Provisional Answer Key पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA Final Answer Key जारी करेगा। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर UGC-NET जून 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Answer Key Challenge की अंतिम तिथि का ध्यान रखें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UGC NET Answer Key: हेल्पलाइन नंबर
उम्मीदवार आंसर की और Challenge से संबंधित जानकारी के लिए NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी समस्या की स्थिति में NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल के माध्यम से संपर्क करने के लिए ugcnet@nta.ac.in का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.