UP Home Guard PET Exam 2026 Postponed: भारी बारिश के कारण यूपी होम गार्ड PET परीक्षा स्थगित, ऑफिशियल नोटिस जारी

Last Updated: Sep 10, 2026, 19:37 IST

UP Home Guard PET Exam 2026 Postponed: यूपी होम गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित होने की अधिसूचना जारी। 

UP Home Guard PET Exam 2026 Postponed: भारी बारिश के कारण यूपी होम गार्ड PET परीक्षा स्थगित
UP Home Guard PET Exam 2026 Postponed: भारी बारिश के कारण यूपी होम गार्ड PET परीक्षा स्थगित

UP Home Guard PET Exam 2026 Postponed: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रदोन्नति बोर्ड ने भर्ती 2025 के तहत यूपी होम गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को स्थगित कर दिया है। यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को होने जा रहा था, जिसे भारी बारिश के चलते स्थगित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में जारी मानसून की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा राज्य भर में विभिन्न प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PSC) और रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित की जाएगी। 

UPPRPB Home Guard PET Exam 2026: परीक्षा स्थगित 

इससे पहले बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड 7 सितंबर को जारी किए जाने थे। आयोग की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया जाना था। जिसे फिर से स्थगित कर दिया गया है। आयोग के अगले आदेश तक परीक्षा की नई तिथियां घोषित नहीं की जाएंगी। जिसमें परीक्षा केंद्र, तिथि और रिपोर्टिंग समय का उल्लेख होगा। उम्मीदवारों को इन विवरणों को ध्यान देखना चाहिए और अपने नए एडमिट कार्ड पर उल्लिखित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

UP Home Guard PET Exam 2026: हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश यूपी होम गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 से जुड़े हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देखें

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026

आयोजन संस्था

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन संख्या

16 परीक्षा/2026

परीक्षा

स्थगित

प्रवेश पत्र

बाद में 

आधिकारिक सूचना

10 सितंबर 2026

UP Home Guard PET Exam 2026: शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026

उत्तर प्रदेश होम गार्ड की शारीरिक परीक्षा को आगे शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण पीईटी (UP Homeguard PET Test) में विभाजित किया गया है। इस चरण का विवरण नीचे दिया गया है:

मापन परीक्षण

उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निर्धारित यूपी होम गार्ड शारीरिक पात्रता मानकों को पूरा करना आवश्यक है। बोर्ड द्वारा अनुमोदित मानक नीचे दिए गए हैं:

पुरुष उम्मीदवार

सामान्य/एससी

अनुसूचित जनजाति

ऊंचाई

168 सेमी

160 सेमी

छाती

79 सेमी

77 सेमी

छाती (विस्तार)

84 सेमी

82 सेमी

महिला उम्मीदवार (ऊंचाई)

152 सेमी

147 सेमी

वजन (महिला उम्मीदवारों के लिए)

40 किलोग्राम

40 किलोग्राम

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 19:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News