यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड 2026: 14 सितंबर की परीक्षा Postpone, नया शेड्यूल बाद में होगा जारी
UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड PET 2026 परीक्षा 14 सितंबर से प्रस्तावित थी, लेकिन लगातार बारिश और जलभराव के कारण इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख जल्द जारी होगी।
UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Home Guard Enrollment-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित परीक्षा को प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और परीक्षा स्थल पर जलभराव को देखते हुए अगले आदेश तक Postpone कर दिया है।
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख और अन्य जरूरी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को PET में शामिल होना है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली नई सूचना और परीक्षा कार्यक्रम पर नजर रखें। उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए Notice/Instructions को जरूर चेक करना चाहिए।

यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स
इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयन बोर्ड द्वारा कुल 41,424 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देखें।
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ |
| पद का नाम | होम गार्ड |
| कुल रिक्त पद | 41,424 |
| परीक्षा का नाम | शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) |
| पीईटी तिथि | 14 सितंबर 2026 (Postpone) |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Home Guard PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे बताए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना PET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में UP Home Guard PET Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद Candidate Login Page खुलेगा।
-
यहां अपना Registration Number दर्ज करें।
-
अपनी Date of Birth दर्ज करें।
-
मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
-
आपका PET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका Printout निकाल लें।

UP होम गार्ड PET एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और जरूरी निर्देश दिए होते हैं। परीक्षा में जाने से पहले उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए।
कब होगा पीईटी 2026?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से PET परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा।
उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर
यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी बोर्ड की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं। Candidate Login Portal पर भी यह हेल्पलाइन नंबर दिया गया है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.