UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट परीक्षा उत्तर कुंजी जल्द होगी जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Jul 3, 2026, 17:14 IST

UGC NET Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी। आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Answer Key 2026 Kab Aayegi
UGC NET Answer Key 2026 Kab Aayegi

UGC NET Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लिया था, वे आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होंगी।

UGC NET Answer Key 2026 के मुख्य बिंदु

उत्तर कुंजी  में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर उपलब्ध होंगे। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर जान सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2026 आंसर-की से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

यूजीसी नेट जून 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

परीक्षा तिथि

22 जून से 30 जून 2026

आंसर-की जारी होने की तिथि

जुलाई 2026 (संभावित)

आपत्ति दर्ज करने का ऑनलाइन शुल्क

200 रुपये प्रति प्रश्न (नॉन-रिफंडेबल)

आधिकारिक वेबसाइट

ugcnet.nta.ac.in

कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट जून आंसर-की 2026 PDF?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान चरणों की मदद से उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप NTA के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। 

  • होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में UGC NET June 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा। वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसमें अपने उत्तरों का मिलान करें और अनुमानित अंकों की गणना करें। 

UGC NET 2026 उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

यूजीसी नेट जून आंसर-की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के भीतर ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 17:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News