UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर की जल्द, पिछले वर्ष का ट्रेंड देखें
UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। ताकि आंसर की के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र के साथ उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। वहीं अपने संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकेंगे। प्रोविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.net.nic.in पर जारी की जाएगी।
एनटीए आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से आंसर की डाउनलोड कर पाएंगे। पोर्टल पर रिस्पांस शीट, रिकॉर्डेड रिस्पांस, प्रश्न पत्र और सब्जेक्ट वाइज आंसर की भी उपलब्ध कराई जाएगी।
UGC NET June Answer Key 2026: यूजीसी नेट परीक्षा कब हुई?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा का आयोजन 22 से 23 जून तक किया गया। जिसमें कुल 87 विषय शामिल रहे। कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी कारणों से 5 जुलाई को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। हालांकि, परीक्षा को खत्म हुए 26 दिनों से अधिक हो गए हैं और यूजीसी नेट आंसर की जारी नहीं की गई है। इसका इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं।
UGC NET Answer Key 2026: पिछले साल कब - कब जारी हुई आंसर की?
यूजीसी नेट एग्जाम 2026 के लिए लगभग 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। जिसमें लगभग 7 लाख उम्मीदवारों की उपस्थिति दर्ज की गई। उम्मीदवार लंबे समय से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। नीचे दिए गए टेबल में पिछले वर्ष का ट्रेंड देख सकते हैं।
| एग्जाम डेट | आंसर की जारी होने की तिथि |
| 13 से 22 जून, 2023 | 6 जुलाई, 2023 |
| 6 से 14 दिसंबर, 2023 | 30 दिसंबर, 2023 |
| 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 | 11 सितंबर, 2024 |
| 3 से 27 जनवरी, 2025 | 31 जनवरी, 2025 |
| 25 से 29 जून, 2025 | 5 जुलाई, 2025 |
| 31 दिसंबर, 2025 - 7 जनवरी, 2026 | 14 जनवरी, 2026 |
| 22 से 30 जून, 2026 | जल्द |
यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 जारी होने के बाद आपत्ति लिंक भी एक्टिव किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन रिफंडेबल फीस जमा कर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर की विषय विशेषज्ञों द्वारा जारी की जाएगी।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.