हरियाणा ITI सेकेंड Merit List 2026 जारी, admissions.itiharyana.gov.in से करें Download

Last Updated: Jul 28, 2026, 14:20 IST

Haryana ITI Round 2 Merit List 2026 OUT: हरियाणा आईटीआई राउंड 2 मेरिट लिस्ट आज 28 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। छात्र मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स को यहां देखें। साथ ही, वेबसाइट से डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से पाएं।

हरियाणा ITI सेकेंड Merit List 2026 जारी, admissions.itiharyana.gov.in से करें Download
हरियाणा ITI सेकेंड Merit List 2026 जारी, admissions.itiharyana.gov.in से करें Download

Haryana ITI Admission 2026 Round 2 Result: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सेशन 2026-27 के लिए Haryana ITI Round 2 Merit List 2026 आज 28 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने ITI Admission के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। साथ ही, काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब अपने सीट अलॉटमेंट का स्टेटस देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन चेक करें। 

Haryana ITI Round 2 Merit List 2026 को छात्रों के 8वीं, 10वीं और 12वीं क्वालीफाइंग मार्क्स और छात्रों द्वारा फिल किए गए ट्रेड/कॉलेज के ऑप्शन के आधार पर तैयार की गई है। साथ ही, हरियाणा आईटीआई में एडमिशन प्रक्रिया एलिजिबिलिटी एग्जाम में प्राप्त मार्क्स के आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसमें सीट अलॉटमेंट छात्रों की रैंक, ट्रेड वरीयताओं, कैटेगरी और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। 

Haryana ITI Round 2 Admission Schedule से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

Round 2 में जिन छात्रों को सीटें अलॉट हो गई है, उन्हें निर्धारित किए गए टाइम पीरियड के अंदर ही अपने Document Verification और फीस जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

इवेंट 

डेट्स 

राउंड 2 मेरिट लिस्ट व अलॉटमेंट जारी

28 जुलाई 2026

संस्थान में रिपोर्टिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

28 जुलाई से 31 जुलाई 2026

ऑनलाइन/ऑफलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 

28 जुलाई से 01 अगस्त 2026

राउंड 3 के लिए खाली सीटों का डिटेल्स 

03 अगस्त 2026

राउंड 3 के लिए च्वाइस एडिट/रिवीजन 

03 अगस्त से 05 अगस्त 2026

Haryana ITI Round 2 Merit List 2026 डाउनलोड करने का Direct Link - यहां क्लिक करें 

Haryana ITI Round 2 Merit List 2026: सीट अलॉटमेंट लेटर को कैसे डाउनलोड करें? 

1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर ‘Know Your Result / Round 2 Merit List 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

3.फिर, अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और मांगी गई आवश्यक जानकारी को फिल करें। 

4. फॉर्म को सबमिट करते ही स्क्रीन पर अलॉट ITI संस्थान और ट्रेड की जानकारी दिखेगी।

5. फिर, Seat Allotment Letter को डाउनलोड करें। 

6. डाउनलोड करने के बाद एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

Haryana ITI 2nd Merit List 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

अलॉटेट कॉलेज में Physical Reporting के समय छात्रों को सभी ओरिजनल डॉक्युमेंट्स को अपने साथ लेकर जाना होगा। साथ ही, हर एक ओरिजनल डॉक्युमेंट्स की दो सेट सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी ले जानी होगी।

  • 8वीं, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • अलॉटमेंट लेटर
  • आधार कार्ड 
  • फोटो पहचान पत्र
  • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (Haryana Domicile Certificate)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS - यदि लागू हो)
  • नई पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

Haryana ITI Merit List 2026 (Round 2) इसके बाद छात्र क्या करें?

हरियाणा आईटीआई राउंड 2 मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अब इस मेरिट लिस्ट में चुनें गए छात्रों को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसे काउंसलिंग कहते है। इस प्रक्रिया में छात्रों को अपने डॉक्यूमेंट्स को जमा करना होगा। साथ ही, अपने पसंद के कॉलेज और सिलेब्स को चुनना होगा। उसके बाद अपनी सीट को फाइनल करने के लिए फीस को जमा करनी होगी। 

यहां भी पढ़े: MHT CET फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF, पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 28, 2026, 14:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News