SEBI Grade A Phase 2 Result 2026: सेबी ग्रेड-ए फेज 2 मेन्स की परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 28, 2026, 10:28 IST

SEBI Grade A Phase 2 Result 2026: सेबी ने ग्रेड-ए फेज 2 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in से रिजल्ट की मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण फेज 3 यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।   

SEBI Grade A Phase 2 Result 2026
SEBI Grade A Phase 2 Result 2026

SEBI Grade A Phase 2 Result 2026: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 27 मार्च 2026 को सेबी ग्रेड-ए फेज 2 मेन्स की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें फेज 3 यानी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम है। सेबी में जनरल, लीगल, इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी और ऑफिशियल लैंग्वेज के अंतर्गत ग्रेड ए के लेवल के कुल 135 असिस्टेंट मैनेजर ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

SEBI Grade A Phase 2 Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

सेबी ग्रेड-ए फेज 2 मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें फेज 3 यानी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम है। 

सेबी ग्रेड-ए फेज 2 मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड PDF लिंक 

क्लिक करें

SEBI Grade A Phase 2 Result 2026 - हाइलाइट्स 

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 27 मार्च 2026 को सेबी ग्रेड-ए फेज 2 मेन्स की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवार को चयन के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

पद का नाम 

ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) 

रिक्त पदों की संख्या 

135

फेज 2 परीक्षा तिथि 

21 फरवरी 2026 

फेज 2 रिजल्ट तिथि 

27 मार्च 2026 

चयन प्रक्रिया 

फेज 1, फेज 2 और इंटरव्यू 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sebi.gov.in

SEBI Grade A Phase 2 Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

सेबी ग्रेड-ए फेज 2 मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं। 

  • सेबी के करियर सेक्शन पर जाएं। 

  • SEBI Grade A Phase 2 Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • PDF खोलें। अब अपना नाम सर्च करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

ये भी पढ़ें: कुली से बना IAS, मेहनत और जुनून से बदली किस्मत

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 28, 2026, 10:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News