Bihar Board matric Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, जल्द मिलेगी लेटेस्ट अपेडेट्स

Last Updated: Mar 28, 2026, 13:00 IST

Bihar Board matric Result 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 आज यानी 28 मार्च 2026 को जारी नहीं किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार रिजल्ट सोमवार, 30 मार्च 2026 को जारी होने की उम्मीद है। 

Bihar Board matric Result 2026:
Bihar Board matric Result 2026:

Bihar Board matric Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 28 मार्च 2026 को 10वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी नहीं करेगा। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट बीएसबीई की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 30 मार्च या 31 मार्च 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही रिजल्ट की तिथि और दिन भी घोषित किया जाएगा। बीएसईबी के पीआरओ राजीव द्वेवदी ने जागरण जोश से बात करते हुए कहा कि 10वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट शनिवार या रविवार को घोषित नहीं किया जाएगा। रिजल्ट 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट संंबंधित अपडेट्स के लिए बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच 1699 केंद्रो पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15.12 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें 7,26,961 छात्र और 7,85,722 छात्राएं शामिल थी। 

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026

Bihar Board matric Result 2026 - हाइलाइट्स 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 28 मार्च 2026 को 10वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी नहीं करेगा। छात्र रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 

परीक्षा का नाम 

10वीं

परीक्षा की तिथि 

17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

30 मार्च 2026 (संभावित) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board matric Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • Bihar Board matric Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 28, 2026, 12:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News