Sarkari Result JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा मार्कशीट का डायरेक्ट लिंक

Last Updated: May 6, 2026, 15:40 IST

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई, 2026 को झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसके साथ ही छात्र मार्कशीट, टॉपर्स लिस्ट और अन्य विवरण चेक कर सकते हैं। 

झारखंड 12वीं रिजल्ट 2026
झारखंड 12वीं रिजल्ट 2026

Check Jharkhand 12th Arts Result Here

Check Jharkhand 12th Commerce Result Here

Check Jharkhand 12th Science Result Here

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई, 2026 को झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर मार्कशीट को डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें विषयवार अंक, कुल पास प्रतिशत, डिविजन और अन्य विवरण देख सकते हैं।

इस बार कॉमर्स में कुल 93.37 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार कुल 21, 228 छात्रों ने आवेदन किया है, जिसमें 21, 078 छात्र परीक्षा में बैठे हैं। परक्षी में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 19,681 है, जबकि प्रथम श्रेणी में 12,030 और द्वितीय श्रेणी में 7,468 और तृतीय श्रेणी में 183 छात्र रहे हैं। 

Updated 3:0 PM, 6 May, 2026

डिजीलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट

छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर और अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का उपयोग कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र यहां से डिजीटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Updated 3:30 PM, 6 May, 2026

झारखंड बोर्ड टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा

झारखंड बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले छात्र, जिन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को राज्य सरकार क्रमशः 3 लाख, 2 लाख और 1 लाख रुपये नकद राशि के साथ-साथ लैपटॉप, स्मार्टफोन और स्कूटर दिया जाएगा। 

Updated 3:20 PM, 6 May, 2026

किस स्ट्रीम से कौन रहा टॉपर

साइंस स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

अंक  

1

राशिदा नाज   

489

2

मोहम्मद फैजान आलम  

483

3

अकांक्षा कुमारी

481

3

सना आफरीन 

481 

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

अंक

1

स्वेता प्रसाद 

478 

2

कृष कुमार बर्नवाल 

472

3

प्रियंशी खत्री  

471

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

अंक 

1

  छोटी कुमारी 

478

अंकित कुमार  

474

3

अंशु कुमारी 

473 


Updated 3:18 PM, 6 May, 2026

कैसा रहा साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट

  • कुल आवेदन करने वाले उम्मीदवार: 90,638

  • परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार: 90,168

  • कुल उत्तीर्ण (पास) उम्मीदवार: 74,771

  • उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass Percentage): 82.92%

  • श्रेणीवार विवरण (Division Breakdown): 61,589 छात्रों ने प्रथम श्रेणी (1st Division) प्राप्त की; 13,163 ने द्वितीय श्रेणी (2nd Division) और 16 छात्रों ने तृतीय श्रेणी (3rd Division) प्राप्त की।

Updated 3:17 PM, 6 May, 2026

कैसा रहा आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) संकायों के लिए वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

कला संकाय (Arts Stream) का रिजल्ट:

  • कुल आवेदन करने वाले छात्र: 2,12,721

  • परीक्षा में शामिल हुए छात्र: 2,11,095

  • कुल उत्तीर्ण (पास) छात्र: 2,02,962

  • उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass Percentage): 96.14%

कैसे चेक करें रिजल्ट 

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैंः

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर पहुंचें।

-अब होम पेज पर JAC 12th Result 2026 Link पर क्लिक करें।

-अब छात्रों को एडमिट कार्ड से अपना रोल नंबर डालना है।

-छात्रों को अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

-पोर्टल पर मार्कशीट प्रदर्शित होगी। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

-छात्र मार्कशीट को डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।



 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 6, 2026, 15:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News