RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Last Updated: May 25, 2026, 18:30 IST

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 25 मई 2026 से 23 जून 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026
RSSB Computer Instructor Recruitment 2026

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत जारी किया गया। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल के जरिए 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026आवेदन करने का लिंक 

आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अपनी लॉग इन डिटेल्स पहले से ही तैयार रखें। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 - हाइलाइट्स

आरएसएसबी में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 रिक्त पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थति में उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राघिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम 

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 

रिक्त पदों की संख्या 

3951 

विज्ञापन संख्या 

07/2026 

विभाग का नाम

माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग 

नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

25 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

23 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

आरएसएसबी में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 रिक्त पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान सहित कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है। या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस 400 से 600 रुपये रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।    

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026  के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? आरएसएसबी में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिेए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  •  RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: BSTC Question Paper 2026: राजस्थान बीएसटीसी शिफ्ट 1 और 2 प्रश्न पत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 18:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News