Delhi CM SHRI School 11th Result आज होगा जारी, कुछ देर में edudel.nic.in पर होगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव

Last Updated: May 25, 2026, 18:18 IST

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने मुख्यमंत्री श्री विद्यालय 11वीं के एडमिशन एग्जाम 2026 के रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। 7 मई 2026 को हुए एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर मार्क्स को जल्द देख पाएंगे।

Delhi CM SHRI School 11th Result आज होगा जारी, कुछ देर में edudel.nic.in पर होगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव
Delhi CM SHRI School 11th Result आज होगा जारी, कुछ देर में edudel.nic.in पर होगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और 'मुख्यमंत्री जनकल्याण' के तहत उत्कृष्ट कैटेगरी के CM SHRI Schools में 11वीं में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) आज यानी 25 मई 2026 को कक्षा 11वीं का एडमिशन टेस्ट रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। 

जो भी छात्र 7 और 9 मई 2026 को आयोजित हुए इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर लॉगिन करके रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफिशियल लिंक को कुछ ही समय में पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा।

CM SHRI School Class 11 Result की इंपोर्टेंट डेट्स 

एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्र नीचे दी गई इन जरूरी डेट्स और डिटेल्स को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डेट और टाइम 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

01 मई 2026

कक्षा 11वीं एंट्रेंस एग्जाम 

07 और 09 मई 2026

रिजल्ट की घोषणा 

25 मई 2026 (आज)

स्कूल अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग

जल्द ही जारी होगी

DoE पोर्टल से कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? 

छात्र या पेरेंट्स घर बैठे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "What's New" या "Public Circulars" सेक्शन में दिख रहे "CM SHRI Schools Admission Test - 2026 Class 11 Result" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। वहां अपनी जरूरी क्रेडेंशियल्स रोल नंबर और जन्म तिथि को फिल करें। 
  4. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट और अलॉटेड स्कूल की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

यहां भी पढ़े: मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त उच्च शिक्षा, जानें कैसे उठाएं इस बेहतरीन स्कीम का फायदा

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 18:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News