RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026 Link: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें Graduate Level हॉल टिकट PDF

Last Updated: Mar 18, 2026, 09:19 IST

RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026 Link: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18 और 19 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड 2026 लिंक
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड 2026 लिंक

RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 18 और 19 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपने संबंधित RRB रीजन की वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपना CBT 1 हॉल टिकट स्क्रीन पर देख सकते हैं, जिसे डाउनलोड कर परीक्षा में बैठने के लिए प्रिंट आउट लेना जरूरी है।

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर ही दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं, अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा से पहले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों जैसे नाम, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा तिथि और केंद्र का पता ध्यान से चेक कर लें। यदि किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित RRB क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।

RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2026- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा हाइलाइट्स

ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए CBT 1 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

परीक्षा का नाम

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026

अधिसूचना संख्या

CEN 06/2025

कुल रिक्त पदों की संख्या

5810

परीक्षा तिथि

16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

RRB NTPC Admit Card 2026 Download Link

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक और  क्षेत्रीय वेबसाइटों पर RRB NTPC एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार जो परीक्षा देने वाले है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें

RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2026 Link – (Active)

Railway RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से रेलवे RRB NTPC CBT 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026 CEN 06/2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद उम्मीदवार स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

  • आगे बढ़ने के लिए ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।

  • फिर आपका RRB NTPC CBT 1 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी चेक करें।

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 09:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News