Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में 24,752 पदों पर सीधी भर्ती, बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के मिलेगी सरकारी नौकरी
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे लेख में राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है जो सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 तक एसएसओ (SSO) आईडी या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 हाइलाइट्स
-
भर्ती का नाम: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
-
कुल पद: 24,752
-
भर्ती का प्रकार: संविदा (Contract Basis)
-
विभाग का नाम: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान
-
नगरीय निकाय: 182
-
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
-
आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अगस्त 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
-
अनुभव: सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव
-
चयन प्रक्रिया: लॉटरी के माध्यम से
-
नियुक्ति अवधि: पहले 5 वर्ष संविदा, बाद में नियमों के अनुसार नियमित किए जाने का प्रावधान
Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत राज्य के कुल 183 नगरीय निकायों में 24,752 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 174 निकायों में 24,277 रिक्त पद शामिल हैं, जबकि अनुसूचित क्षेत्र के 9 निकायों में 475 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
| क्षेत्र | निकायों की संख्या | कुल रिक्त पद |
| गैर अनुसूचित क्षेत्र | 174 | 24,277 |
| अनुसूचित क्षेत्र | 8 | 475 |
| कुल | 182 | 24,752 |
इस भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए केवल राजस्थान के निवासी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गई है। हालांकि, उम्मीदवार के पास किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का कम से कम 1 साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही, अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकता है। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
आयु-सीमा:-
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयुकी गणना 1-1-2027 से की जाएगी। वहीं, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। आयु-सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
| Rajasthan Safai Karmchari Notification 2026 PDF | |
| Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 PDF | |
| अनुभव प्रमाण पत्र PDF |
कैसे होगा सिलेक्शन
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। पात्र अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक निकायों में आवेदन करता है, तो उसके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पहले 5 साल के लिए संविदा पर होगी। इसके बाद सेवा संतोषजनक रहने पर उन्हें स्थायी (नियमित) किया जा सकता है।
कितना देगा होगा ऑनलाइन एप्लीकेशन शुल्क?
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य वर्ग (GEN) के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS) और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
कब से कब तक करें आवेदन?
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.