Rajasthan Police SI Admit Card 2026: राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जल्द, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Last Updated: Mar 26, 2026, 09:05 IST

Rajasthan Police SI Admit Card 2026: राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिसने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। 

राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026
राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026

Rajasthan Police SI Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। RPSC सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स 

राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के बाद अपने परीक्षा केंद्र सहित सभी महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विषय

विवरण

संगठन का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

परीक्षा का नाम

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2026

पद का नाम

सब इंस्पेक्टर (SI)

कुल पद

1620 (लगभग)

परीक्षा तिथि

5 और 6 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

परीक्षा से लगभग 3-4 दिन पहले

एडमिट कार्ड का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एप्लीकेशन नंबर/SSO ID और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। 

  • सबसे पहले आप राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर Sub Inspector Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर अपना एप्लीकेशन नंबर/SSO ID और जन्म तिथि दर्ज कर, सबमिट पर क्लिक करें।

  • परीक्षा शामिल होने के लिए SI हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

राजस्थान पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 पर दी गई जानकारी

राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी दी होती है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

  • फ़ोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा तिथि और शिफ़्ट का समय

  • रिपोर्टिंग का समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा के ज़रूरी निर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 09:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News