MPESB Subedar Exam Date 2026: एमपी पुलिस SI सूबेदार फेज 2 एग्जाम डेट, फीस और पूरी डिटेल देखें

Last Updated: Mar 26, 2026, 10:49 IST

MPESB Subedar Exam Date 2026: एमपीईएसबी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से SI सूबेदार राज्य स्तरीय परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। फीस सहित अन्य डिटेल उम्मीदवार आगे लेख में दे सकते हैं। 

MPESB Subedar Exam Date 2026
MPESB Subedar Exam Date 2026

MPESB Subedar Exam Date 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस सब - इंस्पेक्टर, सूबेदार दूसरे चरण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार पहले चरण की परीक्षा में सफल रहे थे, वे ही दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। नोटिस के अनुसार, एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार ध्यान दें, बिना एग्जाम फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  esb.mp.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 

MPESB Subedar Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले उम्मीदवारों को एग्जाम फॉर्म आवेदन शुल्क के साथ भरना आवश्यक है। एग्जाम से जुड़ी अन्य डिटेल नीचे टेबल में देखें।

संगठन का ना

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

पोस्ट का नाम

सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर (एसआई)

कुल रिक्तियां

500 पोस्ट

प्रथम चरण की परीक्षा कब हुई थी

16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक

प्रथम चरण के परिणाम की तिथि

12 मार्च, 2026

चरण II शुल्क जमा करना

25 मार्च से 8 अप्रैल 2026 तक

एमपीईएसबी सूबेदार परीक्षा तिथि 2026 

26 अप्रैल, 2026

MPESB Subedar Exam Date 2026: एग्जाम का आयोजन कब किया जाएगा?

MPESB की ओर से सब इंस्पेक्टर दूसरे चरण की मुख्य लिखित परीक्षा 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड ने दूसरे चरण के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की एक अनिवार्य समयावधि निर्धारित की है। सभी उम्मीदवारों को 25 मार्च, 2026 से 8 अप्रैल, 2026 के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 10:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News