RPSC SI Exam City Slip 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उनके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द जारी की जाएगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान पुलिस SI एग्जाम सिटी स्लिप 2026 का विवरण 29 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। जिसके बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग कर लॉगिन करके आवंटित शहर डिटेल देख सकते हैं।
RPSC SI Exam City Slip 2026: हाइलाइट्स
राजस्थान पुलिस SI एग्जाम सिटी 29 मार्च को जारी की जाएगी। जिसमें उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सेंटर सहित विवरण उल्लेखित होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड सहित डिटेल जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।
| भर्ती संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा |
| पदों की संख्या | 1015 |
| राजस्थान एसआई सिटी स्लिप | 29 मार्च, 2026 |
| एडमिट कार्ड | 2 अप्रैल, 2026 |
| राजस्थान पुलिस एसाई एग्जाम डेट | 5 और 6 अप्रैल, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
RPSC SI Exam City Slip 2026: ऑफिशियल नोटिस जारी
आरपीएसई की ओर से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन 5 अप्रैल से दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा तिथि से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस को देख सकते हैं।
आरपीएससी एसआई सिटी स्लिप 2026 नोटिस
RPSC SI Exam City Slip 2026: एग्जाम डेट देखें
आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा। उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षा 2025 से जुड़ी तिथियों का विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| पेपर | एग्जाम डेट | टाइम |
| जनरल हिंदी | 5 अप्रैल, 2026 | सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक |
| जनरल नॉलेज और जनरल साइंस | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक | |
| जनरल हिंदी | 6 अप्रैल, 2026 | सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक |
| जनरल नॉलेज और जनरल साइंस | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation