NIOS Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 10 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम

Last Updated: Mar 26, 2026, 13:09 IST

अप्रैल सेशन के एग्जाम के लिए NIOS 2026 की डेट्स जारी कर दी गई हैं। एग्जाम में बैठने वाले दोनों कक्षाओं (10 और 12) के छात्र सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल और महत्वपूर्ण निर्देश एवं दिशा-निर्देश को जानने के लिए यहां देखें। 

NIOS Board Exam 2026 10th and 12th Date Sheet Released
NIOS Board Exam 2026 10th and 12th Date Sheet Released

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए अप्रैल 2026 सेशन के थ्योरी एग्जाम का टाइमटेबल ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एग्जाम 10 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहे हैं।

NIOS के अप्रैल 2026 सेशन की कक्षा 10 और 12 के छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहे हैं। बोर्ड ने 17 मार्च से प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू कर दिए है। साथ ही, ये एग्जाम 1 अप्रैल, 2026 तक जारी रहेंगे।

हालांकि एग्जाम की डेट्स सभी राज्यों में लगभग एक जैसी रहेंगी, लेकिन विभिन्न राज्यों के छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ राज्यों में अवकाश दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, विधानसभा चुनाव, प्रतियोगी परीक्षा और राज्य-विशिष्ट अवकाशों के कारण राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों में कुछ एग्जाम डेट्स शेड्यूल में दी गई डेट्स से अलग डेट्स पर आयोजित की जाएंगी।

NIOS अप्रैल 2026 थ्योरी एग्जाम का टाइम टेबल - यहां क्लिक करें

एग्जाम से जुड़ी मुख्य जानकारियां 

एग्जाम देशभर के विभिन्न सेंटर्स पर दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। नीचे दी गई टेबल से आप मुख्य डेट्स के बारें में समझ सकते हैं। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट जानकारी

एग्जाम शुरू होने की डेट 

10 अप्रैल, 2026

एग्जाम समाप्त होने की डेट 

06 मई, 2026

एग्जाम की शिफ्ट (समय)

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

प्रैक्टिकल एग्जाम 

17 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 (जारी हैं)

रिजल्ट की संभावित डेट

जून 2026 के अंतिम सप्ताह में

कैसे डाउनलोड करें अपनी डेटशीट?

छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in या sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Notifications' या 'Examination' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. "Date Sheet for Secondary & Sr. Secondary Theory Exam - April 2026" के लिंक को चुनें।
  4. PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे सेव करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

छात्रों के लिए जरूरी टिप्स

  • हॉल टिकट: एग्जाम से कुछ दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • समय का ध्यान: एग्जाम दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी, इसलिए कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • रीडिंग टाइम: छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

NIOS अप्रैल 2026 एग्जाम डेटशीट : महत्वपूर्ण नोट

कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए NIOS की अप्रैल 2026 के एग्जाम 10 अप्रैल से शुरू होंगे। एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम के लिए नीचे दिए गए निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करें। 

  • छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध NIOS अप्रैल 2026 सूचना-सह-हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एग्जाम शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • NIOS अप्रैल 2026 का रिजल्ट एग्जाम की लास्ट डेट के 7 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है।  
  • छात्रों द्वारा भुगतान की गई एग्जाम फीस उन्हें सैद्धांतिक एग्जाम में बैठने का अधिकार देती है, यदि वे अन्यथा पात्र हैं, तो उन्हें एग्जाम सेंटर पर कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 13:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News