Rajasthan Board 9th, 11th Result 2026: आज जारी होगा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर करें चेक

Last Updated: Mar 25, 2026, 12:25 IST

RBSE 9th, 11th Result 2026: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् 25 मार्च, 2026 को 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। वहीं, आज पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूलों द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा।

राजस्थान 9वीं और 11वीं रिजल्ट
राजस्थान 9वीं और 11वीं रिजल्ट

RBSE 9th, 11th Result 2026: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा 25 मार्च, 2026 को 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर पहुंच अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, छात्र संबंधित स्कूलों से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में पास होने के लिए छात्रों के कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए।

Update 12: 25 AM, 25 March, 2026

RBSE 9th, 11th Result 2026: क्या जारी होगी मेरिट लिस्ट

राजस्थान बोर्ड द्वारा इस बार 9वीं और 11वीं के रिजल्ट में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, स्कूल अपने स्तर पर बता सकते हैं कि संबंधित स्कूल में किस छात्र के सबसे अधिक अंक हैं।

Update 12: 17AM, 25 March, 2026

RBSE 9th, 11th Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें

राजस्थान 9वीं और 11वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा, जिससे बोर्ड की वेबसाइट पर ट्रैफिक का लोड बढ़ेगा। ऐसे में यह संभावना है कि साइट कुछ समय के लिए स्लो भी हो सकती है। ऐसे में छात्र, थोड़ा समय रूकककर फिर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Update 11: 51AM, 25 March, 2026

Rajasthan 9वीं,11वीं result 2026: स्कूलवार या जिलेवार होगा रिजल्ट

राजस्थान 9वीं और 11वीं का रिजल्ट शालादर्पण पर स्कूलवार जारी होगा। हालांकि, कुछ मामलों में जिलों का नाम प्रशासनिक व अन्य कारणों की वजह से शामिल हो सकता है। लेकिन, छात्र अपना रिजल्ट स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।

Update 11: 13AM, 25 March, 2026

Rajasthan 9वीं,11वीं result 2026: कैसे मिलेगी कक्षा 9वीं और 11वीं की PDF

राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं के रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड की जा सकती है। हालांकि, छात्र इसे डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। यह पीडीएफ सिर्फ स्कूलों द्वारा डाउनलोड की जा सकती है, जिसे बाद में छात्र स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। 

 

Update 11: 11AM, 25 March, 2026

कक्षा 9वीं,11वीं result 2026: मार्कशीट में त्रुटि होने पर क्या करें

राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र रिजल्ट डाउलोड करते समय अपनी मार्कशीट को ध्यान से देख लें। छात्र मार्कशीट में अपना नाम, कुल अंक, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम और विषयवार अंकों को ठीक से पढ़ लें। इस दौरान यदि किसी प्रकार की कोई त्रुटि मिलती है, तो छात्र सीधे अपने संबंधित स्कूलों में संपर्क करें। क्योंकि, ये सभी रिकॉर्ड स्कूलों के पास रहेंगे। 

 

Update 11:04 AM, 25 March, 2026

Rajasthan 9th,11th result 2026:क्या प्रैक्टिकल के जुड़ेंगे अंक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में थ्योरी के अंकों  के साथ-साथ प्रैक्टिकल के अंकों को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही, स्कूलों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। 

Update 10: 53 AM, 25 March, 2026

Rajasthan Board 9th, 11th result 2026: रिजल्ट डाउनलोड के लिए क्या जरूरी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना Roll Number और Date of Birth को उपयोग करना है।

Update 10: 52 AM, 25 March, 2026

RBSE 9th, 11th Result 2026: क्या फॉलो होगा ग्रेडिंग सिस्टम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में कुछ स्कूल अपने अनुसार ग्रेडिंग सिस्टम को फॉलो कर सकते हैं। स्कूलों द्वारा कुल प्राप्त अंकों के हिसाब से ग्रेडिंग सिस्टम जारी किया जाएगा।

Update 10:43 AM, 25 March, 2026

RBSE 9th, 11th Result 2026: कम अंकों से न हो निराश

राजस्थान बोर्ड 9वीं या 11वीं कक्षा में किसी छात्र के कम हो, तो वे निराश न हो, बल्कि कक्षा 10वीं और 12वीं में बेहतर तैयारी के साथ बोर्ड परीक्षा में शामिल हो। 

Update 10:35 AM, 25 March, 2026

PTM में भी साझा होगा रिजल्ट

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में स्कूलों द्वारा भी साझा किया जाएगा। रिजल्ट के लिए राजस्थान स्कूल परिषद् द्वारा पीटीएम का आयोजन किया गया है।

Update 10:13 AM, 25 March, 2026

कब से कब हुई थी परीक्षाएं

आरबीएसई कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित हुई थी। वहीं, कक्षा 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से लेकर 19 मार्च तक किया गया था।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर पहुंचें।

-यहां होमपेज पर रिजल्ट लिंक 2026 पर क्लिक करना है।

-अब पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने के साथ कैप्चा कोड डालें।

-अब पोर्टल पर कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट दिखेगा।

-आप अपनी मार्कशीट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। 

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी रहेगी शामिल 

-छात्र का नाम

-स्कूल का नाम

-विषयवार अंक

-कुल अंक

-ग्रेड

-उत्तीर्ण स्टेट्स

नोटःआपको बता दें कि छात्रों को उनकी मार्कशीट संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी।

RBSE 2026:उत्तीर्ण मानदंडों में कोई बदलाव नहीं है

राजस्थान बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के उत्तीर्ण मानदंडों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। छात्रों को पास करने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक चाहिए। ऐसे छात्र, जिनके इससे कम अंक होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

9th, 11th Result 2026: रिजल्ट के साथ मिलेगी 10वीं और 12वीं की जानकारी 

राजस्थान बोर्ड की 9वीं और 11वीं परीक्षा का रिजल्ट आने के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम और पुस्तकों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, परिणाम की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो सकती है।


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 25, 2026, 09:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News