rskmp.in, mpbse.nic.in 2026: इस ऑफशियल वेबसाइट पर चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

Last Updated: Mar 25, 2026, 13:59 IST

rskmp.in, mpbse.nic.in 2026: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 25 मार्च, 2026 को दोपहर 01ः25 बजे जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026

यहां चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

rskmp.in, mpbse.nic.in 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश(rskmp) द्वारा 25 मार्च, दोपहर 01ः25 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि, पहले रिजल्ट सुबह 11ः30 बजे जारी होना था, लेकिन अब इसके समय में बदलाव कर दिया गया। रिजल्ट की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे शुरू हो गई थी। 

ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। खास बात यह है कि छात्र QR कोड के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Update 01:58 PM, 25 March, 2026

कितना रहा 8वीं का पास प्रतिशत

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) कक्षा 8वीं की परीक्षा के परिणाम 2026 अब उपलब्ध हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष 93.83% छात्र 8वीं क परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

Update 01:57 PM, 25 March, 2026

कितना रहा 5वीं का पास प्रतिशत

RSK एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 2026 घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.5% दर्ज किया गया है। 

 

Update 01:54 PM, 25 March, 2026

समग्र आईडी से कैसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपनी समग्र आईडी के माध्यम से RSKMP बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले वेबसाइट rskmp.in/result पर जाएं।

  2. रिजल्ट पेज पर अपनी समग्र आईडी (8-अंकीय परिवार आईडी या 9-अंकीय व्यक्तिगत सदस्य आईडी) दर्ज करें।

  3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।

  4. अपने अंक (Marks) देखने के लिए 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

Update 01:47 PM, 25 March, 2026

MP Result 2026: वेबसाइट हो सकती है स्लो

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में इस समय वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड पड़ने से वेबसाइट स्लो हो सकती है।  ऐसे में छात्र बार-बार वेबसाइट को रिफ्रेश करते रहें।

Update 01:37 PM, 25 March, 2026

MP Result 2026: एक्टिव हुआ लिंक 

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश(rskmp) द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट के लिए 

Update 01:32 PM, 25 March, 2026

MP 5th, 8th Result 2026: क्या रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो छात्र, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Update 01:29 PM, 25 March, 2026

MP 5th, 8th Result 2026: क्या रहा पास प्रतिशत

कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वी में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विगत वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत बेहतर परिणाम रहा है।

Update 01:25 PM, 25 March, 2026

MP Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट 

एमपी बोर्ड कक्षा5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Update 01:24 PM, 25 March, 2026

MP Board Result 2026: बस कुछ देर में जारी होने वाला रिजल्ट

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट अब बस कुछ देर में जारी होने वाला है। बोर्ड की ओर से दोपहर 1ः30 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

Update 01:11 PM, 25 March, 2026

MP Board Result 2026: कैसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट की मार्कशीट को डाउनलोड भी किया जा सकता है। छात्र इसे अपने लॉगइन क्रिडेयंशियल्स के साथ rskmp.in  से डाउनलोड कर सकते हैं।

Update 01:04 PM, 25 March, 2026

MP Board 5th, 8th 2026: रिजल्ट के बाद तुरंत करें ये काम

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र तुरंत अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। क्योंकि, अगली कक्षा में इसी मार्कशीट के आधार पर दाखिला मिलेगा।

Update 01:00 PM, 25 March, 2026

MP Board Result 2026:कहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए छात्रों को rskmp.in पर पहुंचना होगा। यहां होमपेज पर रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जहां आपको समग्र आईडी और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

Update 12:49 PM, 25 March, 2026

MP Board 5th 8th Result 2026: लॉगइन करने के लिए क्या जरूरी 

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को लॉगइन करना होगा। इसके लिए छात्रों के पास समग्र आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।

Update 12:45 PM, 25 March, 2026

MP Board 5th 8th Result 2026: बस कुछ देर में होने वाली है शुरू प्रेस कांफ्रेंस

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं रिजल्ट का रिजल्ट अब बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। इस लेकर बोर्ड द्वारा दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो जाएगी।

Update 12:41 PM, 25 March, 2026

MP Board 8th Result 2026: साल 2025 में क्या रहा था 8वीं का पास पर्सेंटेंज

सरकारी स्कूल

परीक्षा में बैठे छात्र: 7,46,539

उत्तीर्ण: 6,65,416

पास पर्सेंटेंज: 89.13%

निजी स्कूल के छात्र

परीक्षा में शामिल छात्र: 4,19,957

उत्तीर्ण छात्र: 3,85,235

पास पर्सेंटेंज: 91.73%

मदरसा के छात्र

परीक्षा में शामिल छात्र: 2370

उत्तीर्ण छात्र: 1605

पास पर्सेंटेंज: 67.72%

MP Board Result 2026: कहां और कैसे देखें एमपी बोर्ड 8वीं और 5वीं का रिजल्ट

-छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर पहुचें।

-यहां होम पेज पर एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

-अब समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करें।

-सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

-भविष्य के लिए स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।

MP Board Result 8th: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं और 5वीं में पास होने के लिए छात्रों के कम से कम 33 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। यदि किसी छात्र के एक यो दो विषय में कम 33 फीसदी से कम अंक होंगे, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं, दो से अधिक विषयों में कम अंक होने पर फेल माना जाएगा।

8th Class Result mp: मार्कशीट में क्या-क्या रहेगा शामिल 

एमपी बोर्ड 8वीं और 5वीं के स्कोर कार्ड में छात्र के नाम के साथ-साथ ये निम्नलिखित चीजें भी शामिल होंगीः

-छात्र के माता-पिता का नाम

-छात्र का रोल नंबर

-पास या फेल

-कुल अंक

-पास प्रतिशत

-डिवीजन

MP Board Result: कहां से मिलेगी मूल मार्कशीट

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं और 5वीं के छात्रों को वेबसाइट पर सिर्फ डिजिटल मार्कशीट मिलेगी। वहीं, मूल मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा दी जाएगी। 

rsk mp result: इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट 

छात्र नीचे दी गई दो वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

-rskmp.in

-mpbse.nic.in 

mp board class 8th result 2026: QR code को स्कैन कर देखें रिजल्ट

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश(rskmp) द्वारा छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए रिजल्ट देखने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा गी गई है। कोड स्कैन करने पर यह सीधे बोर्ड की रिजल्ट पोर्टल पर ले जाया जाएगा। 

MP Board Class 8th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी 

एमपी बोर्ड 8वीं और 5वीं में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं, यदि छात्र के किसी विषय में इससे कम अंक होंगे, तो उसे अंक सुधारने का मौका मिलेगा, जिसके लिए आवेदन करना होगा। हालांकि, दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा।

कक्षा 8 का रोल नंबरः कब हुई थी परीक्षाएं

-राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थीं।

-राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी को हुई 28 फरवरी को खत्म हो गई थीं।

परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल 

-एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं में 12 लाख 76 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 

-कक्षा 8वीं में 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। 

-दोनों कक्षाओं को मिलाकर प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। 

322 केंद्रों पर हुआ था उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश(rskmp) द्वारा 322 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं की ड्यूटी लगी थी।

2025  में क्या था 5वीं और 8वीं का पास पर्सेंटेंज

-5th का कुल पास प्रतिशत 92.70 था। इसमें 94.12 लड़कियों पास हुई थी, जबकि 91.38 पर्सेंट लड़के हुए थे पास। जिलेवार देखें, तो 5वीं में नरसिंहपुर जिला टॉप पर रहा था।

-8th में 2025 का पास प्रतिशत 90.02 फीसदी था। इसमें 91.70 लड़कियों ने बाजी मारी थी, 88.41 लड़के पास हुए थे। जिल के हिसाब से देखें, तो इंदौर सबसे टॉप पर रहा था।



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 25, 2026, 12:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News