BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, 28 मार्च तक रिजल्ट आने की उम्मीद
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं का रिजल्ट 2026 28 मार्च तक आने की संभावना है। छात्र लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां बने रहें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी होने के बाद, अब छात्र मैट्रिक (10वीं) के रिजल्ट्स का इंतेजार कर रहे है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। साथ ही, रिजल्ट की अंतिम तैयारी चल रही है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बिहार बोर्ड इस सप्ताह यानी 28 मार्च 2026 तक किसी भी समय 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट घोषित करने की डेट और टाइम सहित ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जल्द आने की उम्मीद की जा रही है। छात्र नई अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर बनें रहें।
BSEB 10th Result 2026: एक नजर में मुख्य डिटेल्स
रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | संभावित जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) |
| एग्जाम का नाम | मैट्रिक (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 |
| एग्जाम की डेट | 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 28 मार्च 2026 |
| टाइम (संभावित) | दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच |
| ऑफिशियल वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in |
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन-कौन सी है?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन उपलब्ध होगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड से लॉग इन करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 इन निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
10वीं के रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लिंक जल्द ही एक्टिव करेगा। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
- ऑफिशियल पोर्टल results.biharboardonline.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर "BSEB Matric Annual Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर फिल करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर 'Search Result' पर क्लिक करें।
- फिर, मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: MP Board 5th 8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Direct Link
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation