CGPSC Prelims Result 2026 OUT: सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट psc.cg.gov.in पर घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Mar 26, 2026, 10:52 IST

CGPSC Prelims Result 2026 OUT: CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 25 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 238 पदों को भरा जाएगा। सीजीपीएससी मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

CGPSC Prelims Result 2026 OUT: सीजीपीएससी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
CGPSC Prelims Result 2026 OUT: सीजीपीएससी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

CGPSC Prelims Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 25 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2026 (प्रारंभिक परीक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें 22 फरवरी 2026 को आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पास उम्मीदवारों को रोल नंबर दिए गए है। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। 

CGPSC Prelims Result 2026 जारी

छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 238 पद भरे जाएंगे। SSE प्रारंभिक परीक्षा के GS पेपर 1 और GS पेपर 2 का रिजल्ट PDF में जारी होगा। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस PDF में होगा, वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित होगी। उम्मीदवार सीजीपीएससी परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

संगठन का नाम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)

परीक्षा का नाम

CGPSC SSE प्रारंभिक परीक्षा

पद का नाम

सिविल सेवा / पुलिस सेवा

कुल पदों की संख्या

238

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

22 फरवरी 2026

प्रारंभिक रिजल्ट तिथि

25 मार्च 2026

मुख्य परीक्षा तिथि

16 से 19 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

psc.cg.gov.in

CGPSC Result 2026 PDF Download Link

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट का पीडीएफ लिंक 25 मार्च 2026 को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में पास उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हमने उम्मीदवारों की आासानी के लिए रिजल्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।

CGPSC Prelims Result 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

CGPSC Result 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार CGPSC प्रीलिम्स का परिणाम मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर ‘What’s New’ सेक्शन पर क्लिक करें।

  • अब आपकी  स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, “STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_PRELIMS_WRITTEN_EXAM_RESULT (25-03-2026)” पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट PDF में खुल जाएगी, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।

  • उसमें अपना रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड करके सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 10:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News